कौन हैं Radhieka Pandeya? हिंदुओं को भला बुरा कहने वाली 'धुरंधर' फेम Mustafa Ahmed की पत्नी हो रही ट्रोल
'धुरंधर 2' में मुस्तफा अहमद के देशभक्ति वाले किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. दूसरी ओर उनकी पत्नी राधिका पांडे के पुराने ट्वीट्स सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गए हैं.
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) में एक नए एक्टर ने रातोंरात खूब चर्चा बटोर ली है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ काम करने वाले एक्टर का नाम मुस्तफा अहमद (Mustafa Ahmed) है. फिल्म में मुस्तफा ने रिजवान नाम के एक किरदार को निभाया है. रिजवान एक भारतीय जासूस (एजेंट) हैं, जो पाकिस्तान में तैनात हैं. उनका मिशन है भारत में हुए आतंकवादी हमलों का बदला लेना. फिल्म में वे रणवीर सिंह के किरदार का साथ देते हैं. इस शक्तिशाली और देशभक्तिपूर्ण रोल के कारण मुस्तफा को बहुत लोकप्रियता मिल गई है.
मुस्तफा पहले एक मशहूर फिटनेस ट्रेनर थे. उन्होंने कई बड़े सितारों जैसे- रणवीर सिंह, विक्की कौशल और ऋतिक रोशन को फिटनेस ट्रेनिंग दी है. जिम ट्रेनर बनने से पहले वे एक कॉल सेंटर में काम करते थे, जहां उनकी सैलरी 1 लाख रुपये तक थी. बाद में उन्होंने कॉल सेंटर की नौकरी छोड़ दी और जिम ट्रेनर बन गए. शुरू में उन्हें सिर्फ 10,000 रुपये मिलते थे, लेकिन मेहनत के बल पर वे जल्द ही टॉप फिटनेस ट्रेनर बन गए. अब एक्टर बनकर उन्हें फिल्म का भरपूर मजा आ रहा है.
मुस्तफा की पत्नी राधिका पांडे विवादों में क्यों घिर गईं?
इसी बीच मुस्तफा अहमद की पत्नी राधिका पंड्या सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं. उनके कई पुराने ट्वीट दोबारा वायरल हो गए हैं, जिनमें उन्हें हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक और नफरत भरी टिप्पणियां करने का आरोप लगाया जा रहा है. एक यूजर ने राधिका की क्लास लगाते हुए उन्हें ट्रोल किया. एक नेटिजन ने लिखा, 'सिर्फ इसलिए कि किसी शादी मुल्ला से हुई है इसका मतलब यह नहीं है कि 'धुरंधर द रिवेंज' के एक्टर मुस्तफा की पत्नी @RadhiekaP को हिंदुओं और यहां तक कि भारत के राष्ट्रपति, जो आदिवासी अनुसूचित जनजाति से हैं, के बारे में बुरा-भला कहने का अधिकार है.' जब एक यूजर ने लिखा, 'मुस्तफा भाई ने शादी करके हिंदुओं को बचा लिया', तो राधिका ने जवाब दिया 'मुस्तफा तुम्हारा भाई नहीं है कहीं और जाकर रोओ.' इस तरह की बातों ने लोगों को बहुत नाराज कर दिया. लोगों का कहना है कि सिर्फ इसलिए कि उनकी शादी मुस्तफा (जो मुस्लिम हैं) से हुई है, इसका मतलब यह नहीं कि वे हिंदू धर्म, हिंदुओं और देश के राष्ट्रपति के बारे में भी बुरा-भला कह सकती हैं. विवाद इतना बढ़ गया कि राधिका पांडे को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा.
यह लव जिहाद है
एक यूजर ने एक्स हैंडल पर लिखा, 'धुरंधर फिल्म के एक्टर मुस्तफा अहमद की पत्नी राधिका पंड्या हिंदू विरोधी हैं और उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं और यहां तक कि वंदेमातरम पर भी बेहद असंवेदनशील टिप्पणियां की हैं. हालांकि उनके पति फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में थे और रणवीर सिंह के जिम ट्रेनर भी रह चुके हैं, फिर भी उन्होंने वंदेमातरम का अपमान किया और राष्ट्रविरोधी और हिंदू विरोधी कई ट्वीट किए. यह लव जिहाद का एक स्पष्ट उदाहरण है, जिसमें हिंदू महिलाओं को वामपंथी विचारधारा की आड़ में जिहादी साहित्य फैलाने के लिए कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है.'
राधिका पंड्या कौन हैं?
राधिका पांडे एक सफल बिजनेसवुमन हैं. वे फिटनेस बेकरी नाम की कंपनी की मालकिन हैं, जो भारत की पहली ग्रेन-फ्री और ग्लूटेन-मुक्त बेकरी है. उनके खुद के बायो में लिखा है, 'दिल से पत्रकार, मैराथन धावक, फिटनेस की दीवानी, चॉकलेट की शौकीन, बेकर.' वे पहले पत्रकारिता से जुड़ी रहीं, मैराथन दौड़ती हैं और फिटनेस के प्रति बहुत जुनूनी हैं.
मुस्तफा अहमद कौन हैं?
मुस्तफा अहमद हमजा एक आम आदमी से सफल फिटनेस ट्रेनर और अब एक्टर बन चुके हैं. उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है. कॉल सेंटर की अच्छी नौकरी छोड़कर उन्होंने जिम ट्रेनर बनने का फैसला लिया. शुरू में बहुत कम कमाई हुई, लेकिन लगातार हार्ड वर्क और डेडिकेशन से वे बॉलीवुड के टॉप स्टार्स के पसंदीदा ट्रेनर बन गए. अब 'धुरंधर 2' में रिजवान के किरदार से उन्हें रातोंरात अभिनेता के रूप में भी पहचान मिल गई है.




