बवालों के बाद भी नहीं रुका शो, Samay Raina ला रहे हैं India’s Got Latent Season 2, जानें कब से होगा शुरू
विवादों और एफआईआर के बाद भी Samay Raina का चर्चित शो India's Got Latent रुकने वाला नहीं है. समय ने अब सोशल मीडिया के जरिए Season 2 का ऐलान कर दिया है. यह जान फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
कब से शुरू होगा समय रैना का शो India’s Got Latent Season 2
कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो India's Got Latent एक बार फिर वापसी करने जा रहा है. पहले सीजन को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जहां लाखों लोगों ने अलग-अलग तरह के टैलेंट दिखाए और एपिसोड्स को मिलियन्स में व्यूज मिले. अब समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है.
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को बड़ा अपडेट दिया. इसके बाद शो में हिस्सा लेने को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. अगर आपके अंदर भी कोई खास टैलेंट है, तो इस शो के जरिए आपको खुद को बड़ी ऑडियंस के सामने दिखाने का मौका मिल सकता है.
कब आएगा India's Got Latent सीजन 2?
समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टेट्स लगाया, जिसमें उन्होंने “Perform in India’s Got Latent Season 2, apply here” लिखा. दरअस यह ऐसा शो है, जिसमें कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है. इसमें कॉमेडी, सिंगिंग, एक्टिंग, डांस या कोई भी अनोखा टैलेंट दिखाया जा सकता है. इस शो की खास बात यह थी कि ऑडियंस तय करती थी कि किसका परफॉर्मेंस सबसे अच्छा रहा. कई बार एक एपिसोड में दो कंटेस्टेंट्स को बराबर पसंद किया गया, तो प्राइज मनी दोनों में बांटनी पड़ी. हालांकि, समय ने अभी यह नहीं बताया है कि शो कब से शुरू होगा.
कैसे करें शो के लिए अप्लाई?
समय रैना के शेयर किए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलता है. इसमें आपको:
- अपना नाम
- डेट ऑफ बर्थ
- कॉन्टैक्ट डिटेल्स
- टैलेंट से जुड़ी जानकारी
- भरनी होगी. इसके बाद आपका आवेदन शो की टीम तक पहुंच जाएगा.
समय रैना कैसे बने बड़े इंटरनेट स्टार?
समय को पहली बड़ी पहचान Comicstaan के दूसरे सीजन को जीतने के बाद मिली. कोविड के दौरान उनकी शतरंज लाइव स्ट्रीमिंग भी काफी लोकप्रिय हुई, जिससे उन्हें बड़ा डिजिटल फैनबेस मिला. बाद में India's Got Latent ने उन्हें इंटरनेट की दुनिया का बड़ा नाम बना दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ अब करोड़ों में पहुंच चुकी है.
अगर आप भी अपने टैलेंट को बड़ी ऑडियंस तक पहुंचाना चाहते हैं, तो India's Got Latent का दूसरा सीजन आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है. शो का नया सीजन आने से पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है और फैंस इसके नए एपिसोड्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.




