Begin typing your search...

नई आलिया-दीपिका कहना बंद करो! Sara Arjun का वायरल बयान; कहा- मुझे किसी की कॉपी नहीं बनना; फैंस हुए इम्प्रेस

सारा अर्जुन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण से प्रेरणा लेने की बात कही. लेकिन साथ ही उन्होंने साफ किया कि वह किसी की कॉपी नहीं, अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं.

नई आलिया-दीपिका कहना बंद करो! Sara Arjun का वायरल बयान; कहा- मुझे किसी की कॉपी नहीं बनना; फैंस हुए इम्प्रेस
X
( Image Source:  Instagram: saraarjunn )
रूपाली राय
By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 27 April 2026 12:17 PM IST

बॉलीवुड की नई जेनरेशन की स्टार सारा अर्जुन (Sara Arjun) इन दिनों सुर्खियों में हैं. 2005 में जन्मीं पूर्व चाइल्ड आर्टिस्ट अब रणवीर सिंह के साथ स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर' और उसकी सीक्वल 'धुरंधर 2' में यालीना जमाली के रोल में नजर आईं हैं. हाल ही में एक्स हैंडल के वायरल वीडियो में सारा ने अपनी पसंदीदा हिंदी एक्ट्रेसेस के बारे में खुलकर बात कर रही है. जिसमें वह कह रही है सारा वे आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण से इंस्पायर्ड हैं, लेकिन वे किसी की 'कॉपी' या 'नेक्स्ट' नहीं बनना चाहतीं. वे सिर्फ अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती हैं. उनकी यह ग्राउंडेड सोच फैन्स को बहुत पसंद आती है.

एक्स हैंडल पर वायरल हो रहे है इस पुराने वीडियो सारा से पूछा जाता है कि उनका रोल मॉडल कौन हैं? जिसके जवाब में वह कहती है, 'मैं आलिया और दीपिका दीपिका की बड़ी फैन हूं. दोनों ही एक्ट्रेसेस ने अपनी हार्डवर्क, वर्सेटाइलिटी और स्क्रीन पर छाए रहने के अंदाज से लाखों दिल जीते हैं. लेकिन साथ ही सारा ने ये भी साफ-साफ कहा कि वह किसी की 'कॉपी' या 'नेक्स्ट' नहीं बनना चाहतीं.' सारा की बातों से साफ है कि वह सिर्फ सारा अर्जुन बने रहना चाहती हैं और उन्हें अपनी अलग पहचान बनानी है.

फैंस हुए खुश

ये शब्द सारा के मुंह से निकले तो फैंस का दिल जीत लिया. यह बयान बॉलीवुड के उस ट्रेंड पर भी एक सुंदर तीर है, जिसमें नई टैलेंट को तुरंत किसी बड़ी स्टार का 'नया वर्जन' कह दिया जाता है. फैंस भी सारा की इस ग्राउंडेड और मैच्योर सोच की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'उन्हें 'नई दीपिका' या 'नई आलिया' कहना बंद करो. हर कोई अपना नाम लेकर आगे बढ़ना चाहता है.'

सारा का बड़े पर्दे पर जलवा

'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ सारा की जोड़ी को लेकर भी काफी पसंद किया गया है. 20 साल की इस युवा एक्ट्रेस ने बचपन से ही एक्टिंग में अपना हुनर दिखाया है और अब बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं. सारा एक फ़िल्मी फैमिली बैकग्राउंड से आती हैं. उनके पिता राज अर्जुन साउथ के जानें माने एक्टर हैं लेकिन उन्हें अक्षय कुमार के साथ 'राउडी राठौर' और आमिर खान के साथ 'सीक्रेट सुपरस्टार' में देखा गया है. सारा की मां संया अर्जुन कथक डांसर और टीचर हैं.

सारा का बैकग्राउंड

सारा का जन्म एक आर्टिस्टिक परिवार में हुआ. बचपन से ही उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुझान दिखाया. मात्र 18 महीने की उम्र में उन्होंने पहला टीवी कमर्शियल किया और 5 साल की उम्र से पहले 100 से ज्यादा ऐड्स में काम कर चुकी थीं. लोग उन्हें 'क्लिनिक प्लस गर्ल' के नाम से भी जानते थे. 2011 में सारा ने तमिल फिल्म Deiva Thirumagal से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने विक्रम के साथ निला का रोल निभाया. इस फिल्म ने उन्हें बहुत सराहना दिलाई और वीजय स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी मिला. इसी साल सारा ने हिंदी डेब्यू किया '404' में. लेकिन ऐश्वर्या राय और इमरान खान के साथ उन्हें 'जज्बा' से खूब पहचान मिली. इसके बाद सारा को मणिरत्नम की पोंनियिन सेलवन के दोनों पार्ट में ऐश्वर्या राय के यंग वर्जन किरदार निभाने का मौक़ा मिला.

यालीना जमाली बनकर जीता दिल

2025 में सारा को सबसे बड़ा ब्रेक मिला जब उन्होंने रणवीर सिंह के साथ 'धुरंधर' में यालीना जमाली का लीड रोल किया. फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई और काफी सफल रही. 2026 में इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ. दोनों फिल्में मिलाकर हजारों करोड़ का कलेक्शन किया. सारा ने 1300+ लड़कियों को ऑडिशन में पीछे छोड़कर ये रोल हासिल किया था. फिल्म में उनकी एक्टिंग, लुक और एक्शन सीन्स की खूब तारीफ हुई.

bollywoodDeepika PadukoneAlia Bhatt
अगला लेख