Begin typing your search...

Nawazuddin Siddiqui ने तोड़ी चुप्पी, 'फर्जी फिल्मों' विवाद पर दी सफाई; रणवीर सिंह के लिए कही यह बात!

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ‘फर्जी फिल्मों’ वाले विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत समझा गया. साथ ही उन्होंने मेथड एक्टिंग का समर्थन करते हुए इसे गंभीर कला बताया.

Nawazuddin Siddiqui ने तोड़ी चुप्पी, फर्जी फिल्मों विवाद पर दी सफाई; रणवीर सिंह के लिए कही यह बात!
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 27 April 2026 8:20 AM

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री की 'फर्जी फिल्मों' को लेकर अपनी टिप्पणियों के कारण काफी विवादों में घिर गए थे. उनकी उस बात को लेकर ऑनलाइन खूब चर्चा हुई और यह अटकलें लगाने लगे कि वे खास तौर पर कुछ बड़ी फिल्मों को निशाना बना रहे हैं. खासकर रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के बारे में उनकी टिप्पणी बहुत वायरल हो गई थी और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर खूब बहस की. लेकिन अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक खास इंटरव्यू में इस पूरे विवाद पर खुलकर सफाई दी है. उन्होंने साफ कहा कि उनकी पिछली टिप्पणियों को गलत तरीके से समझा गया और रिफ्रेंस से बाहर निकालकर पेश किया गया.

नवाजुद्दीन ने कहा, 'देखिए, जब आप कोई बात करते हैं तो जरूरी नहीं कि वो सिर्फ हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों के बारे में हो. मैं 1970 और 1980 के दशक की फिल्मों की बात कर रहा था. कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो फर्जी लगती हैं.' उन्होंने आगे जोड़ा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यहां हर तरह का सिनेमा बनता है. कोई बड़ी-बड़ी फिल्में बनती हैं, तो कोई छोटी और मीनिंगफुल फिल्में भी बनती हैं. दोनों की अपनी जगह है.

क्या बोले नवाजुद्दीन?

अपनी नई फिल्म 'मैं एक्टर नहीं हूं' का जिक्र करते हुए उन्होंने 'धुरंधर' फिल्म से तुलना की और कहा, 'एक तरफ अगर 'धुरंधर' जैसी फिल्म बन रही है, जो बहुत बड़ी हिट हो रही है और लाखों-करोड़ों लोग उसे देख रहे हैं, तो दूसरी तरफ हमारी फिल्म है. उनकी फिल्म की सिर्फ एक दिन की शूटिंग का बजट जितना होता है, उतने में हमने अपनी पूरी फिल्म बना ली. यही तो इंडस्ट्री की सुंदरता है.' नवाजुद्दीन ने स्पष्ट किया कि उनकी आलोचना किसी एक खास फिल्म या प्रोजेक्ट के खिलाफ नहीं थी. वे फिल्म निर्माण में लंबे समय से देखे जा रहे एक बड़े पैटर्न की बात कर रहे थे. उनके अनुसार, बड़े बजट वाली एंटरटेनमेंट फिल्में और छोटे विषयों पर बनी गंभीर फिल्में दोनों ही सिनेमा की दुनिया में जरूरी हैं. इन दोनों के बीच संतुलन बरकरार रहना चाहिए.

मेथड एक्टिंग पर नवाजुद्दीन की राय

इसी इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मेथड एक्टिंग को लेकर चल रहे मजाक का भी जवाब दिया. खासकर रणवीर सिंह जैसे एक्टर्स के बारे में, जो अपने रोल में पूरी तरह डूब जाते हैं और कहते हैं कि वे किरदार बन जाते हैं. नवाजुद्दीन ने मेथड एक्टिंग का खूब जोरदार बचाव किया. उन्होंने कहा, 'अगर कोई अनपढ़ है तो उसे ये कूलनेस लगती है. लेकिन असल में हर चीज के लिए शिक्षा जरूरी है, प्रैक्टिस जरूरी है और गंभीरता बहुत जरूरी है.'

अगर एक्टर ईमानदार नहीं!

वे आगे समझाते हैं कि मेथड एक्टिंग एक खास प्रोसेस है जिसमें एक्टर भावनात्मक रूप से बहुत गहराई तक जाते हैं. इसमें खास तरह के प्रैक्टिस और तैयारी शामिल होती है. इस प्रक्रिया का मजाक उड़ाना बिलकुल गलत है. नवाजुद्दीन का कहना है कि हर एक्टर अपने काम को लेकर गंभीर होता है. चाहे वो कितना भी अलग तरीका अपनाए, लेकिन उसकी मेहनत और ईमानदारी पर्दे पर साफ दिख जाती है. अगर एक्टर ईमानदार नहीं है तो वो बात स्क्रीन पर जरूर झलकती है.

bollywood
अगला लेख