Begin typing your search...

अपनी ही शादी में हर मिनट घड़ी देख रहे थे पंकज कपूर, क्या थी वजह? सुप्रिया पाठक ने खोला 38 साल पुराना राज

कपिल शर्मा के शो पर इस बार सितारों की शादी से जुड़े ऐसे किस्से सामने आए, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया. सुप्रिया पाठक ने पंकज कपूर की शादी की एक तस्वीर के पीछे छिपी दिलचस्प कहानी बताई. वहीं आयुष्मान खुराना ने ताहिरा कश्यप के साथ अपनी लव स्टोरी और शादी के मजेदार किस्से साझा किए.

अपनी ही शादी में हर मिनट घड़ी देख रहे थे पंकज कपूर, क्या थी वजह? सुप्रिया पाठक ने खोला 38 साल पुराना राज
X

सूरज बड़जत्या की आने वाली फिल्म ये प्रेम मोल लिया जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म की टीम हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर पहुंची. इस एपिसोड में कपिल शर्मा ने मेहमानों को उनका शादी की कुछ फोटोज दिखाई. इसके बाद सब लोग फोटो से जुड़े किस्से शेयर करने लगे. इसमें जब सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर का शादी की फोटो दिखाई गई तो उसमें पंकज कपूर गुस्से में दिख रहे थे, लेकिन इसके पीछे भी एक कारण था जो बाद में सुप्रिया पाठक ने रिवील किया.

उन्होंने बताया कि दोनों की शादी को 38 साल हो गए हैं, दरअसल शादी में पंकज ने एक डेडलाइन दी थी,जिसके बाद उन्होंने कहा थि कि अगर शादी एक घंटे में नहीं हुई तो मैं चला जाउंगा. वह हर मिनट में टाइम चेक कर रहे थे, वो देख रहे थे कि कुछ मिनट बचे हैं देखने के लिए कि सब कुछ हो गया कि नहीं.

इसके बाद आई आयुष्मान खुराना की शादी की. इनको ताहिरा से शादी किए 17 साल हो गए हैं. आयुष्मान ने बताया कि जब उनका शादी हुए तो वो 24 साल के थे, 17 साल की उम्र से ताहिरा को डेट कर रहे थे. दोनों एक ट्यूशन में साथ पढ़ते थे, वहीं से शुरुआत हुई. आयुष्मान ने बताया कि उन्होंने शादी में घोड़े पर चढ़ने और सेहरा पहनने से इनकार कर दिया था लेकिन सूरज बड़जत्या की फिल्म में ये सब करना पड़ा.

कब हई थी सुप्रिया और पंकज की शादी?

साल 1988 में सुप्रिया और पंकज की काफी समय तक अफेयर करने के बाद शादी हो गई थी. दोनों से शादी करने से पहले एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया था. हालांकि पंकज चाहते थे कि शादी थोड़ा देर से हो क्यों कि वो अपना पहली शादी से शाहिद कपूर के पिता बन गए थे जिनकी मां निलीमा हैं और वह शाहिद को लेकर चिंतित रहते थे. उन्हें लगता था कि शाहिद कैसे रिएक्ट करेंगे पिता की दूसरी शादी पर. सुप्रिया की मां दीना पाठक इस रिश्ते के खिलाफ थी, उनको लगता था कि पंकज उन्हें छोड़ देंगे, जहिक दोनों के दो बच्चे सनाह और रुहान कपूर हैं.

हमें Whatsapp पर फॉलो करें हमें Instagram पर फॉलो करें

फिल्म के बारे में

ये प्रेम मोल लिया एक रोमांटिक ड्राम फिल्म है. इसे सूरज बड़जत्या ने डायेरेक्ट किया है जबकि ककमल कुमार बड़जत्या, अजीत कुमार बड़जत्या ने प्रड्यूस किया है और स्टार कास्ट में शरवरी और आयुष्मान खुराना के अलावा सौम्या टंडन, सुप्रिया पाठक,सीमा पाह्वा,स्वनंद किरकिरे सपोर्टिंग रोल में हैं.फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी. आयुष्मान और शरवरी पति-पत्नी के रोल में हैं.

bollywood
अगला लेख