मदर्स डे पर Netflix ने शेयर की 'Maa Behen' की झलक, Tripti Dimri के साथ Madhuri Dixit का वायरल मजेदार वीडियो
नेटफ्लिक्स ने मदर्स डे के मौके पर अपनी नई फिल्म ‘मां बहन’ की पहली झलक शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा की फैमिली-ड्रामा केमिस्ट्री देखने को मिलेगी.
नेटफ्लिक्स ने मदर्स डे के मौके पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो जारी किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी आने वाली नई फिल्म 'मां बहन' (Maa Behen) की दुनिया की एक रोचक झलक दिखाई है. वीडियो में माधुरी दीक्षित को 'मां' के किरदार में दिखाया गया है, जबकि तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा को उनकी 'दो बेटियां' बताया गया है. यह देखकर दर्शक काफी एक्साइटेड हो गए हैं. नेटफ्लिक्स ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'इस मदर्स डे पर, 'मां बहन' की दुनिया की एक झलक पाएं.' प्लेटफॉर्म ने फिल्म को 'रोमांचक मोड़ों से भरा हुआ एक रोमांचक सफर' बताया है, यानी फिल्म में काफी एक्साइटमेंट , मजा और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट होने वाले हैं.
फिल्म का निर्माण अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट ने किया है और इसमें ओपनिंग इमेज फिल्म्स का साथ है. फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेनी हैं, जो पहले 'तुम्हारी सुलु' और 'जलसा' जैसी अच्छी फिल्में बना चुके हैं. अभी फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन फिल्म का नाम 'मां बहन' और प्रमोशनल कंटेंट को देखकर लगता है कि यह एक फैमिली फन फिल्म होगी. इसमें परिवार की कहानी, फीलिंग्स, ड्रामा और कई सरप्राइज मोमेंट्स देखने को मिल सकते हैं.
दूसरी स्क्रीन अपीरियंस
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है. दोनों एक्ट्रेस आजकल स्ट्रीमिंग और थिएटर दोनों जगह एक्टिव हैं, इसलिए उनकी यह फिल्म लोगों में खास एक्साइटमेंट पैदा कर रही है. माधुरी और तृप्ति दूसरी बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रही है, इससे पहले दोनों को 'भूल भुलैया' 3 में देखा गया था. जिसमें दोनों की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब यह जोड़ी एक बार दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आ रही है.
माधुरी का वर्क फ्रंट
इससे पहले माधुरी को डिज्नी हॉट स्टार की सीरीज मिसेज देशपांडे में देखा गया था. जिसमें उन्होंने एक सीरियल किलर की भूमिका निभाई थी. यह फ्रेंच सीरीज La Mante का भारतीय एडाप्टेशन है. इसमें माधुरी अपने बेटे (जो डिटेक्टिव है) की मदद करती हैं. यह भी 2026 में रिलीज हुई थी. हालांकि सीरीज की रेटिंग काफी एवरेज रही. माधुरी अब कम लेकिन चुनिंदा और क्वालिटी प्रोजेक्ट्स करती हैं. वे डांस रियलिटी शोज में भी जज रह चुकी हैं और समय-समय पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी बहुत मजबूत है, खासकर नई पीढ़ी के दर्शकों में.
तृप्ति का वर्क फ्रंट
तृप्ति डिमरी पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड की सबसे तेजी से उभरती हुई एक्ट्रेस में से एक बन गई हैं. 'एनिमल' के बाद उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही है और वे अब बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं. वे वेरियस रोल्स चुन रही हैं रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर और एक्शन सब में. हाल ही में तृप्ति को 1990s मुंबई सेट क्राइम थ्रिलर / रोमांटिक एक्शन फिल्म 'ओ' रोमियो' में देखा गया था. इसके बाद वह प्रभास के साथ पैन-इंडिया फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगी. तृप्ति की यह बड़ी एक्शन-इंटेंस फिल्म है, जिसका फर्स्ट लुक 2026 की शुरुआत में जारी हुआ था.




