तुम ये रोक दो नहीं तो मैं मां को बता दूंगी... जब घर के नौकर ने Neena Kulkarni को गलत तरीके से छुआ, एक्ट्रेस ने सालों बाद बताई आपबीती
वेटरन एक्ट्रेस Neena Kulkarni ने अपने बचपन से जुड़ा एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसने उन्हें कम उम्र में ही गुड टच और बैड टच का फर्क समझा दिया था. Hotterfly को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब वह 9-10 साल की थीं, तब घर में काम करने वाला एक नौकर उन्हें गलत तरीके से छूता था.
वेटरन एक्ट्रेस नीना कुलकर्णी ने अपने बचपन से जुड़ा एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसने उन्हें छोटी उम्र में ही गुड टच और बैड टच के बीच का अंतर समझा दिया था.
हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब वह 9 से 11 साल के बीच थीं, तब उनके घर आने वाला एक नौकर उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करता था. हालांकि, नीना को जल्द ही उसके इरादों का अंदाजा हो गया और उन्होंने उसे ऐसा करने से रोक दिया.
नीना ने बताया कि उन्होंने उस नौकर को साफ शब्दों में चेतावनी दी थी कि वह यह सब बंद कर दे, वरना वह अपनी मां को इसकी जानकारी दे देंगी. इसके अगले दिन वह नौकर घर के दूसरे कर्मचारियों से झगड़ा करने के बाद वहां से चला गया. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें खुद ही समझ आ गया था कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है और उन्होंने समय रहते इसका विरोध किया.
कॉलेज के दिनों में भी किया गलत व्यवहार का सामना
नीना कुलकर्णी ने कॉलेज के दिनों का अनुभव भी साझा किया. उन्होंने बताया कि जब वह बस से सफर करती थीं, तब कई बार उन्हें असहज माहौल का सामना करना पड़ता था. कोई उनके पास आकर गुनगुनाता था, तो किसी के पास से शराब की बदबू आती थी. ऐसे अनुभवों के बाद उन्होंने लिफ्ट लेकर आना-जाना शुरू कर दिया.
हालांकि, इस दौरान भी अगर किसी ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की, तो वह चुप नहीं रहती थीं. उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने विरोध करते हुए कहा था कि उन्हें गाड़ी से बाहर उतार दिया जाए. उनके साथ 5-6 लड़कियों का एक ग्रुप भी रहता था, जिसकी वजह से कोई उनके साथ कुछ गलत करने की हिम्मत नहीं करता था.
बैंकर थे पति, थिएटर से भी जुड़ा था नाता
अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए नीना ने बताया कि उनके पति एक बैंकर थे और थिएटर भी करते थे. दोनों की लव मैरिज हुई थी. एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह फ्रेंच भाषा में अच्छी थीं और उन्होंने फिल्म 'दिल तो पागल है' को फ्रेंच में डब भी किया था.
नीना ने अपने मॉडलिंग के दिनों को भी याद किया. उन्होंने बताया कि वह 70 के दशक में मॉडलिंग करती थीं और फेमिना मिस इंडिया से उन्हें काफी एक्सपोजर मिला. एक बार सफर के दौरान कुछ क्रिकेटर्स भी उनके साथ थे. इसी दौरान एक क्रिकेटर ने भूरी आंखों वाली लड़की से बात करने की इच्छा जताई थी. इस बात पर सभी हंसने लगे थे.
स्किन शो नहीं करना चाहती थीं नीना
नीना ने बताया कि उन्होंने मॉडलिंग से दूरी बना ली थी, क्योंकि वह स्किन शो नहीं करना चाहती थीं. इसके बावजूद उन्होंने फिल्मों में कई लोगों के साथ काम किया और अपने अभिनय के सफर को खूब एंजॉय किया. उन्होंने कहा कि उन्हें एक्टिंग से प्यार था और उन्होंने मां के किरदार भी निभाए.
एक्ट्रेस के मुताबिक, टीवी ने उनकी जिंदगी बदल दी और उन्हें फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे से भी काफी कुछ मिला. उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया, जिनमें क्लियरस्किल और एलआईसी के विज्ञापन उनके लिए यादगार रहे. नीना ने अपनी आइब्रो से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी बताया. उन्होंने कहा कि एक समय उनकी आइब्रो चली गई थी, तब उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें यंग नहीं दिखना, बल्कि अपनी आइब्रो वापस चाहिए.




