Begin typing your search...

जिस Samay Raina के साथ था छत्तीस का आंकड़ा, अब उसी के साथ दिखे Mukesh Khanna, वायरल फोटो ने मचाई हलचल

समय रैना की कॉमेडी पर कई बार खुलकर निशाना साधने वाले मुकेश खन्ना अब उसी कॉमेडियन के साथ नजर आए हैं. दोनों की साथ वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स एक्टर के पुराने बयानों को याद कर रहे हैं.

samay raina
X

क्या मुकेश खन्ना ने किया समय रैना के साथ कोलैब

( Image Source:  x-@JaikyYadav16 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 14 Jun 2026 1:33 PM IST

कॉमेडियन समय रैना और एक्टर मुकेश खन्ना की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो ने लोगों को इसलिए हैरान कर दिया क्योंकि मुकेश खन्ना पहले कई बार समय रैना और उनकी कॉमेडी की खुलकर आलोचना कर चुके हैं. ऐसे में दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है.

बताया जा रहा है कि यह तस्वीर किसी एड या प्रमोशनल शूट के दौरान ली गई है. फोटो सामने आते ही कई यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए और मुकेश खन्ना के पुराने बयानों को याद करने लगे.

मुकेश खन्ना और समय रैना का विवाद?

मुकेश खन्ना लंबे समय से मॉर्डन कॉमेडी और कुछ स्टैंड-अप कॉमेडियंस के कंटेंट को बिल्कुल पंसद नहीं करते हैं. इनमें समय रैना का नाम सबसे ऊपर है. उन्होंने समय की तुलना कुत्ते के टेढ़ी दुम से की थी और कहा था कि इसका मुंह काला करके परेड निकाली जानी चाहिए. उनके बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी.

यूजर्स के रिएक्शन्स

अब जब दोनों एक साथ नजर आए हैं तो सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि 'जब काम और पैसे की बात आती है तो पुराने मतभेद पीछे छूट जाते हैं.' वहीं कुछ यूजर्स ने मुकेश खन्ना पर दोहरे रवैये का आरोप भी लगाया है. एक यूजर ने लिखा 'कि जो लोग पहले समय रैना की आलोचना करते थे, वही अब उनके साथ काम करते दिखाई दे रहे हैं.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा 'सिद्धांतों की बातें करने वाले लोग भी मौके आने पर अपना रुख बदल लेते हैं.'

सुनील पाल के साथ भी हो चुका है ऐसा

दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब समय रैना किसी ऐसे शख्स के साथ काम करते दिखे हों, जिन्होंने पहले उनकी आलोचना की हो. इससे पहले कॉमेडियन सुनील पाल भी समय रैना के साथ एक एड में नजर आ चुके हैं. दोनों बाद में एक शो में भी साथ दिखाई दिए थे. अब मुकेश खन्ना और समय रैना की यह नई तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस पर लगातार अपनी राय दे रहे हैं.

अगला लेख