Begin typing your search...

एक दूसरे को डेट कर रही हैं Mouni Roy और Disha Patani? सोशल मीडिया यूजर्स के दावे कर रहे हैरान

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने संयुक्त बयान जारी कर अपने तलाक की पुष्टि की है. इसी बीच दिशा पटानी के साथ मौनी की क्लोजनेस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें वायरल हो रही हैं.

एक दूसरे को डेट कर रही हैं Mouni Roy और Disha Patani? सोशल मीडिया यूजर्स के दावे कर रहे हैरान
X
( Image Source:  X: @venom1s )
रूपाली राय
By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 15 May 2026 12:21 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने पति सूरज नाम्बियार के साथ अपना तलाक कंफर्म कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 6 महीने से अलग रह रहे थे. अंत में तलाक के फैसले पर उन्हें पहुंचना पड़ा. दोनों ने जॉइंट बयान में लिखा कि वे इस पूरे मामले को निजी तरीके से और शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाना चाहते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि कई तरह की मनगढ़ंत खबरें और झूठी अफवाहें उनके रिश्ते की सच्चाई को बिल्कुल नहीं दिखाती हैं. दोनों ने कहा है कि यह फैसला उन्होंने बहुत सोच-समझकर लिया है. उन्होंने अपने फैंस और मीडिया से अपील की है कि इस मुश्किल समय में उनकी निजी जिंदगी का सम्मान किया जाए और बेवजह बातों में दखल न डाला जाए.

अब इस तलाक के कंफर्म होने बाद मौनी की बेस्ट फ्रेंड दिशा पटानी चर्चा में आ गई है. मौनी के बाद दिशा ने भी सूरज को इंस्टा से अनफॉलो कर दिया था. लेकिन अब सोशल मीडिया पर मौनी और दिशा को एक अलग ही नजर से देखा जा रहा है. नेटिजन्स के आधे से ज्यादा वर्ग ने इस दोस्ती को कुछ और ही नाम दे दिया है. दोनों की वेकेशन इमेज भी खूब वायरल हो रही है. लेकिन दोनों की क्लोजनेस और मीडिया अपीरियंस उन्हें अब 'लेस्बियन' कह रही है. यहां तक की लोगों का कहना है कि मौनी और दिशा एक दूसरे को डेट तक कर रही है. अगर उनकी वायरल पोस्ट और कैप्शन पर नजर डालेंगे तो जरूर दोनों के फैंस हैरान रह जाएंगे:

दिशा-मौनी की दोस्ती पर सवाल

एक यूजर ने लिखा, 'मौनी रॉय दिशा पटानी के साथ क्या कर रही हैं?.

दूसरे यूजर ने कहा, 'वायरल वीडियो के अनुसार मौनी रॉय और दिशा पटानी दोनों लेस्बियन हैं..भारतीयों पर शर्म आती है!

एक अन्य का कहना है, 'आजकल मौनी रॉय दिशा पटानी के साथ रिलेशनशिप में हैं..'

कई यूजर्स का दावा है कि रेडिट पर अफवाहें हैं कि मौनी रॉय और दिशा पटानी की दोस्ती जरूरत से ज्यादा है और यही उनके तलाक का कारण हो सकता है.'

कब की थी शादी?

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी को अभी चार साल भी नहीं हुए हैं. 27 जनवरी 2022 को गोवा में दोनों ने धूमधाम से शादी की थी. मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ हुई इस शादी की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर छा गई थी. दोनों परिवारों की रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर यह शादी आयोजित की गई थी, जो देखने वालों को बेहद सुंदर लगी. दोनों की मुलाकात 2019 में दुबई में नए साल के जश्न के दौरान हुई थी. आपसी दोस्तों के माध्यम से पहली बार मिले मौनी और सूरज को एक-दूसरे से काफी अच्छा लगा. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती बढ़ी और फिर दोनों डेटिंग करने लगे. कुछ समय बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया.

क्यों बिगड़ रहे थे रिश्ते?

सूरज बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति दुबई के बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार के शादीशुदा लाइफ को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अफवाहें चल रही थी. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ अपुष्ट खबरों में तो यह भी कहा गया कि सूरज ने मौनी के साथ चीट किया और उन्हें पैसे तथा शोहरत के लिए इस्तेमाल किया. हालांकि, इन बातों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. इन बढ़ती अफवाहों पर मौनी रॉय ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, 'सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि झूठी खबरें पब्लिश न करें. हमें प्राइवेसी दें.'

bollywood
अगला लेख