खुलासे के नाम पर लॉलीपॉप! सरदार जी के साथ वड़ापाव गर्ल Chandrika Dixit का नया वीडियो वायरल,अभी भी नहीं खुला राज
दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने 'लव विद मिस्ट्रीमैन' वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. हालांकि जिस बड़े खुलासे की उम्मीद थी, वह नहीं हुआ, जिससे फैंस निराश नजर आए.
दिल्ली की मशहूर 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित (Chadrika Dixit) इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा में हैं. वे पहले स्ट्रीट फूड बेचने वाली एक साधारण लड़की थीं, लेकिन एक इमोशनल वीडियो वायरल होने के बाद रातों-रात स्टार बन गईं. उन्होंने अपनी हालिया पोस्ट से यह दावा किया था कि वह 8 फरवरी को बड़ा खुलासा करेंगी. जिसके बाद अब उनका एक नया वीडियो सामने आ गया है जिसमें उनके साथ उनका मिस्ट्रीमैन है. चंद्रिका ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'लव विद मिस्ट्रीमैन.'
वीडियो में चंद्रिका कहती है तुम गलत थे कि मुझे कभी प्यार नहीं हो सकता है. मिस्ट्रीमैन पूछता है कि तुम्हें किससे प्यार हो गया है.चंद्रिका कहती है तुमसे।' जिसके बाद दोनों गले लग जाते है. बैकग्राउंड में जिस तरह से म्यूजिक बज रहा है. ऐसा लगता है दोनों का कोई नया वीडियो सॉन्ग आने वाला है और यह उसी के प्रमोशन का हिस्सा है. लेकिन यूजर्स और वड़ापाव गर्ल्स के फैंस जरूर निराश हो गए है क्योंकि उन्हें अंदाजा था कि चंद्रिका अपने और युगम के बारें में कोई खुलासा करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और लोगों के बीच अभी भी यह पहली चल रही है कि आखिर दोनों की टूटती शादी का क्या?.





