Begin typing your search...

Pyaar Ka Punchnama वाले Luv Ranjan की नई फिल्म 'Pehla Pyaar Doosri Baar', 6 नए चेहरों के साथ दिखेगा यंग रोमांस, कौन है ये आर्टिंस्ट

लव रंजन एक बार फिर युवा प्रेम और दोस्ती की कहानी लेकर आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' में छह नए कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है, जिसमें अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर दिखाई दे रहे हैं. फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.

Pyaar Ka Punchnama वाले Luv Ranjan की नई फिल्म Pehla Pyaar Doosri Baar, 6 नए चेहरों के साथ दिखेगा यंग रोमांस, कौन है ये आर्टिंस्ट
X
( Image Source:  X account taran adarsh )

फिल्ममेकर लव रंजन एक बार फिर यंग लव स्टोरीऔर कॉमेडी के अपने पसंदीदा जॉनर में लौट रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' में दर्शकों को एक साथ 6 नए चेहरे देखने को मिलेंगे. फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर नजर आ रहे हैं.

फिल्म की कहानी को यूथ, प्यार, दोस्ती और कॉमेडी के आसपास रखा गया है. मेकर्स ने अभी कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन पोस्टर से फिल्म का हल्का-फुल्का और यंग अंदाज साफ दिखाई दे रहा है. फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को वर्ल्डवाइड थिएटरों में रिलीज होगी.

एक नहीं, छह नए चेहरों पर टिकी कहानी

'पहला प्यार दूसरी बार' की खास बात यह है कि फिल्म में किसी एक नए कलाकार को ही सेंटर में नहीं रखा गया है. पोस्टर में सभी 6 आर्टिस्ट एक साथ नजर आ रहे हैं. इससे इंडिकेशन मिलता है कि स्टोरी में इन सभी किरदारों की अपनी अहम भूमिका होगी और उनकी दोस्ती व आपसी केमिस्ट्री फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकती है.

लव रंजन इससे पहले भी युवा किरदारों, दोस्ती और रिश्तों को मजेदार अंदाज में पर्दे पर पेश कर चुके हैं. इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर नए कलाकारों को बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने का मौका दे रहे हैं.

लव रंजन ने याद किया 'प्यार का पंचनामा' का दौर

फिल्म के राइटर लव रंजन ने नए आर्टिस्ट के साथ काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि करीब 15 साल पहले 'प्यार का पंचनामा' के जरिए उन्हें नए कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला था. 'पहला प्यार दूसरी बार' में भी जब 6 नए चेहरों के साथ कहानी बनाने का मौका मिला तो वह इसे छोड़ना नहीं चाहते थे.

रंजन के मुताबिक, 6 नए कलाकारों के लिए एक नई दुनिया तैयार करना और उन्हें अपने किरदारों के साथ सहज होते देखना उनके लिए खास अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि जब किरदार सही तरीके से तैयार होते हैं तो कहानी में खुद एक अलग एनर्जी आ जाती है.

अनुज सैनी करेंगे डायरेक्ट, अक्टूबर में रिलीज होगी फिल्म

'पहला प्यार दूसरी बार' का डायरेक्शन अनुज सैनी कर रहे हैं. यह बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म है. फिल्म को लव फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म को युवा दोस्ती और कॉमेडी से जुड़ी कहानी के तौर पर पेश किया जा रहा है.

लव फिल्म्स इससे पहले 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'मलंग', 'छलांग', 'वध', 'कुट्टे', 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' जैसी फिल्मों से जुड़ा रहा है. अब 'पहला प्यार दूसरी बार' के जरिए प्रोडक्शन हाउस 6 नए कलाकारों को बड़े पर्दे पर लॉन्च करने जा रहा है. फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

अगला लेख