Begin typing your search...

15 लग्जरी कमरे, 8 कॉटेज... इतना आलीशान है Blairquhan Castle, जहां साउथ स्टार सूर्या-ज्योतिका ने दोबारा रचाई शादी

सूर्या-ज्योतिका ने Blairquhan Castle में दोबारा शादी रचाई. 200 एकड़ में फैले महल में 15 अलग-अलग कमरे, 8 कॉटेज और शाही वेडिंग के कई इंतजाम हैं. यहां शादी के पैकेज की कीमत करीब 26 लाख से शुरू होकर 31 लाख रुपये तक जाती है.

Jyotika and suriya
X
( Image Source:  instagram-@jyotika )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 17 Sept 2026 1:52 PM IST

शादी को यादगार बनाने के लिए लोग आजकल सिर्फ खूबसूरत डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि ऐसी जगह तलाशते हैं जहां पूरा माहौल किसी फिल्मी कहानी जैसा लगे. कुछ ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला, जब साउथ स्टार सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर स्कॉटलैंड के खूबसूरत ब्लेयरक्वान कैसल में दोबारा एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए.

चारों तरफ हरियाली, खुला आसमान और खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बना यह महल करीब 200 एकड़ में फैला है. यहां 15 अलग-अलग डिजाइन वाले कमरे और 8 कॉटेज हैं, जहां ठहरने से लेकर शादी और दूसरी बड़ी पार्टी तक के इंतजाम किए जा सकते हैं.

स्कॉटलैंड में कहां है ब्लेयरक्वान कैसल?

instagram-@jyotika

ब्लेयरक्वान कैसल स्कॉटलैंड के मेबोल नाम की जगह पर स्थित है. यह आयरशायर के हरे-भरे इलाके के बीच बना एक ऐतिहासिक महल है. चारों तरफ फैली हरियाली, खुले आसमान और खूबसूरत पहाड़ियां इस जगह को बेहद खास बनाती हैं. यह पूरा एस्टेट करीब 200 एकड़ में फैला हुआ है. यहां पहुंचने पर ऐसा महसूस होता है जैसे किसी पुराने शाही दौर में आ गए हों. खास बात यह है कि यह जगह खास तौर पर फेयरीटेल वेडिंग के लिए भी जानी जाती है.

महल के अंदर क्या-क्या है?

instagram-@jyotika

ब्लेयरक्वान महल में कुल 15 बेडरूम हैं और खास बात यह है कि इनमें से कोई भी कमरा बिल्कुल दूसरे जैसा नहीं दिखता. पुराने दौर की खूबसूरती को मॉर्डन सुविधाओं के साथ जोड़ा गया है. यहां अलग-अलग थीम और डिजाइन वाले कमरे मिलते हैं, जिनमें डंस्की बेडरूम, कैनोपी बेडरूम, बौडॉयर बेडरूम, ओरियल बेडरूम और कैप्टन बेडरूम शामिल हैं. कमरों में एंटीक फर्नीचर से लेकर जरूरी चीजें जैसे हेयर ड्रायर, चप्पल, शू हॉर्न और हाई-स्पीड इंटरनेट तक मौजूद है.

शादी के लिए कितना खर्च करना होगा?

instagram-@jyotika

इस महल में शादी करने का खर्च मेहमानं के नंबर और चुने गए पैकेज पर निर्भर करता है. 60 मेहमानों वाले पैकेज की कीमत करीब 21,350 पाउंड यानी लगभग 27.4 लाख रुपये है. वहीं 80 मेहमानों के लिए यह खर्च करीब 24,350 पाउंड यानी लगभग 31.2 लाख रुपये तक पहुंच जाता है.

अगर आप छोटी और प्राइवेट शादी चाहते हैं तो 30 मेहमानों वाला पैकेज करीब 20,560 पाउंड यानी 26.4 लाख रुपये और 50 मेहमानों वाला पैकेज करीब 23,560 पाउंड यानी 30.2 लाख रुपये का है. इन पैकेज में महल के एक्सक्लूसिव इस्तेमाल और कैटरिंग का खर्च शामिल है.

कॉटेज में रुकने का कितना है किराया?

यहां शादी में आने वाले मेहमानों के लिए अलग-अलग कैटरिंग पार्टनर्स के जरिए खाना तैयार किया जाता है. मेन्यू में मौसम के हिसाब से ताजा चीजों का इस्तेमाल किया जाता है और मेहमानों की डाइट से जुड़ी जरूरतों का भी ध्यान रखा जाता है. महल के अलावा यहां आठ कॉटेज भी हैं, जहां मेहमान ठहर सकते हैं. कॉटेज की शुरुआती कीमत करीब 534 पाउंड यानी लगभग 68 हजार रुपये है.

अगला लेख