Begin typing your search...

Prithvi Shaw की टूटी सगाई, मंगेतर Akriti Agarwal ने किया ऐलान, क्या है रिश्ता टूटने की वजह?

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मार्च 2026 में सगाई की घोषणा करने वाले इस कपल ने अब अलग होने का फैसला किया है. आकृति ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दोनों के भविष्य के लक्ष्य और परिस्थितियां अलग हैं और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की.

Prithvi Shaw की टूटी सगाई, मंगेतर Akriti Agarwal ने किया ऐलान, क्या है रिश्ता टूटने की वजह?
X
( Image Source:  Image Source: ANI )

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल का रिश्ता अब खत्म हो गया है. दोनों ने मार्च 2026 में अपनी सगाई की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. लेकिन कुछ ही महीनों बाद आकृति ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक इमोश्नल पोस्ट शेयर कर बताया कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है.

आकृति ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके और पृथ्वी शॉ के भविष्य को लेकर लक्ष्य और परिस्थितियां अलग हैं. दोनों एक-दूसरे की परवाह करते हैं, लेकिन उन्हें लगा कि अब उनकी जिंदगी एक साथ आगे नहीं बढ़ सकती. इसी वजह से दोनों ने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया. हालांकि, आकृति ने अलग होने की कोई खास वजह नहीं बताई है.

जुलाई में भी चर्चा में आया था रिश्ता

पृथ्वी और आकृति का रिश्ता जुलाई में भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था. उस दौरान आकृति की कुछ रहस्यमय पोस्ट सामने आई थीं, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं. हालांकि, उस समय इन पोस्ट का पृथ्वी शॉ से कोई सीधा संबंध होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. अब आकृति के पोस्ट के बाद दोनों के अलग होने की जानकारी सामने आ गई है.

लोगों से की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील

आकृति ने अपने बयान में लोगों से अपील की है कि इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए.

उन्होंने लोगों से रिश्ते के टूटने की वजह को लेकर किसी तरह की अटकलें लगाने से भी बचने को कहा. साथ ही उन्होंने पृथ्वी शॉ और खुद के लिए आगे की जिंदगी में शांति और खुशी की कामना की है.



कब जुड़ा दोनों का रिश्ता

पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकृति अग्रवाल ने 8 मार्च 2026 को सगाई की थी. जुलाई 2026 में आकृति की एक इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद उनके रिश्ते में खटास और ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गईं. हालांकि, आकृति ने बाद में इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और स्पष्ट किया कि उनका वह पोस्ट पृथ्वी के लिए नहीं था. उस समय उन्होंने बताया था कि वे दोनों अब भी साथ हैं और उनकी सगाई कायम है.

अगला लेख