Begin typing your search...

कौन है Priyanka Jagga, जिन्हें सलमान ने खुद किया था बिग बॉस से आउट, अब इस शो से 10 साल बाद कर रही वापसी

बिग बॉस के घर में अपने विवादित अंदाज से तहलका मचाने वाली प्रियंका जग्गा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 10 साल बाद वह राइज एंड फॉल शो के सीजन 2 में नजर आ सकती हैं.

Priyanka Jagga
X
( Image Source:  instagram-@priyankajaggamuisebigboss10 )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 17 Sept 2026 1:18 PM IST

रियलिटी शो की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जिनका नाम शो खत्म होने के बाद भी लोगों को याद रहता है. प्रियंका जग्गा भी उन्हीं में से एक हैं. ‘बिग बॉस 10’ में अपने विवादित रवैये के कारण सुर्खियों में आईं प्रियंका अब एक बार फिर रियलिटी टीवी में वापसी को लेकर चर्चा में हैं. खुद प्रियंका ने ‘राइज एंड फॉल 2’ से जुड़े अपडेट शेयर किए हैं.

सलमान खा ने शो में उनके बर्ताव को लेकर नेशनल टीवी पर जमकर फटकार लगाई थी और शो से बाहर का रास्ता दिखाया था. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर प्रियंका जग्गा कौन हैं. प्रियंका एयर होस्टेस रह चुकी हैं. फिर उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा.

कौन है प्रियंका जग्गा?

प्रियंका जग्गा पेशे से एयर होस्टेस थी. उनके इंस्टाग्राम पर 16.6K फॉलोअर्स हैं. वह अक्सर फैशन शो में नजर आती हैं. प्रियंका जग्गा बिग बॉस सीजन 10 में नजर आ चुकी हैं. यह सीजन कॉमनर्स बनाम सेलेब्रिटी थी, जिसमें स्वामी ओम, गौरव चोपड़ा, मोनालिसा, राहुल देव, लोकेश कुमारी शर्मा, नवीन प्रकाश और मनवीर गुज्जर जैसे कई कंटेस्टेंट शामिल थे.

किस शो में नजर आ चुकी हैं प्रियंका जग्गा?

प्रियंका जग्गा ने ‘बिग बॉस 10’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. शो में कई बार उनका दूसरे घरवालों के साथ विवाद हुआ. बात सिर्फ लड़ाई तक ही सीमित नहीं थी. वह अक्सर बाकी कंटेस्टेंट्स को भला-बुरा कहती थी. इसके कारण सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था.

सलमान खान ने दी थी चैनल को धमकी

शो के दौरान सलमान खान ने साफ कहा था कि प्रियंका को भविष्य में बिग बॉस के मंच पर नहीं बुलाया जाएगा. उस समय उन्होंने चैनल को लेकर भी कड़ा बयान दिया था और कहा था कि अगर प्रियंका को किसी शो में जगह दी जाती है तो वह उस चैनल के साथ काम नहीं करेंगे.

‘राइज एंड फॉल 2’ में प्रियंका की एंट्री

अब ‘राइज एंड फॉल 2’ से उनका नाम जुड़ने के बाद पुराना विवाद फिर चर्चा में है. अगर प्रियंका सच में शो का हिस्सा बनती हैं, तो देखना दिलचस्प होगा कि इस बार उनका अंदाज कैसा रहता है.

अगला लेख