Begin typing your search...

कौन हैं Mini Mathur, जो बनीं Alliance की विनर, जीती इतनी बड़ी रकम, इस रियलिटी शो से मिली थी पहचान

मिनी माथुर ने अलायंस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है और साथ ही 50 लाख रुपये भी जीते. मिनी एक्ट्रेस के साथ टीवी शोज भी होस्ट कर चुकी हैं. वह पॉपुलर डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी हैं.

mini mathur
X

मिनी माथुर ने जीता अलायंस शो

( Image Source:  instagram-@minimathur )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 6 Aug 2026 1:54 PM IST

अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'Alliance' के पहले सीजन की ट्रॉफी टीवी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर ने अपने नाम कर ली है. शानदार रणनीति और सोशल गेम के दम पर उन्होंने बाकी सभी फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती. उनकी इस जीत के बाद एक बार फिर वह चर्चा में आ गई हैं.

मिनी माथुर टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. वह एक्टर और मॉडल हैं. साथ ही, शोज भी होस्ट कर चुकी हैं. वह 6 सीज़न के लिए इंडियन रियलिटी सिंगिंग कॉन्टेस्ट इंडियन आइडल की होस्ट थीं.

कौन बना अलायंस शो का विनर?

instagram-@minimathur

मिनी माथुर ने अलायंस शो की ट्रॉफी अपने नाम की. एक्ट्रेस के लिए यह सफर आसान नहीं था. शो के दौरान उनकी जोड़ी निखिल चिनप्पा के साथ रही. कई बार उन्होंने अपनी सोशल स्ट्रैटेजी से खुद को एलिमिनेशन से बचाया और धीरे-धीरे खुद को सबसे मजबूत दावेदार बना लिया. दर्शकों ने भी उन्हें इस सीजन की सबसे बेहतरीन रणनीतिक खिलाड़ियों में से एक माना.

फिनाले में कौन-कौन थे?

instagram-@minimathur

शो के ग्रैंड फिनाले में मिनी माथुर के साथ कुशाल टंडन, अली गोनी, नीति टेलर और रुही दोसानी भी पहुंचे थे. वहीं अली गोनी और रुही दोसानी रनर-अप रहे. सभी कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिरी बाजी मिनी ने मार ली.

कौन हैं मिनी माथुर?

instagram-@minimathur

मिनी माथुर भारतीय मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने टीवी होस्ट, एक्ट्रेस और मॉडल के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है. वह लंबे समय तक पॉपुलर रियलिटी सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल' के छह सीजन होस्ट कर चुकी हैं. इसके अलावा, करियर की शुरुआत में वह एमटीवी इंडिया की वीडियो जॉकी (VJ) रहीं, जहां उन्होंने कई चर्चित शोज़ की मेजबानी की और अपनी दमदार एंकरिंग से दर्शकों का दिल जीता.

कितनी है मिनी माथुर की नेटवर्थ?

instagram-@minimathur

मिनी माथुर फेमस फिल्म डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिनी माथुर कबीर खान की जॉइंट नेटवर्थ करीब 300 करोड़ से 400 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है.

अगला लेख