Bhojpuri Bawal: पवन सिंह के 'राजा भैया' बोलने पर क्यों भड़के तेज प्रताप, निरहुआ के 'पवन जी' सुनते ही पावर स्टार ने छोड़ दिया शो
भोजपुरी बवाल शो इन दिनों वायरल हो रहा है. जहां हाल ही में पवन सिंह के तेज प्रताप को राजा भैया कहने पर लालू के बेटे भड़क गए. वहीं, निरहुआ के सिर्फ पवन जी बोलने पर पावर स्टार बीच शो में ही उठकर चले गए.
पवन सिंह के 'राजा भैया' बोलने पर क्यों भड़के तेज प्रताप
सेलिब्रिटी रियलिटी शो भोजपुरी बवाल इन दिनों ट्रेंडिंग है. शो में कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जिसे देख लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ रही है. इस बीच शो में एक नया बवाल हुआ. अचानक भोजपुरी स्टार पवन सिंह अचानक अपनी सीट से उठे और शो से बाहर चले गए. जहां पवन सिंह का तेज प्रताप यादव को राजा भैया बोलना पसंद नहीं आया. उन्होंने तेजू भैया कहने पर ही जोर डाला.
वहीं, दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' के "पवन जी" कहने पर न जानें क्यों पावर स्टार भड़क उठे और उन्होंने साफ कहा, "मुझे पवन जी मत बोलिए," और इसके बाद शो छोड़कर चले गए.
लिट्टी-चोखा से शुरू हुई बातचीत
बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्होंने इंग्लिश मेन्यू में भी लिट्टी-चोखा शामिल करवाया है. इस पर पवन सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा, "आप तो राजा भैया हैं." जवाब में तेज प्रताप ने तुरंत कहा, "राजा भैया तो यूपी में हैं, यहां हम तेजू भैया हैं." उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे.
पवन सिंह ने क्या बताया?
इसके बाद पवन सिंह ने बताया कि तेज प्रताप उनसे पहले काफी नाराज थे, लेकिन उन्हें मानते भी हैं. इस पर तेज प्रताप ने कहा, "अगर दिल से नहीं मानते तो बुलाते क्यों? बहुत दिन हो गया था तुम्हें देखे हुए." दोनों के बीच यह बातचीत दोस्ताना अंदाज में चलती रही और माहौल हल्का-फुल्का बना रहा.
'पवन जी' कहने पर शो से उठकर चले गए
इसी दौरान निरहुआ ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "लेकिन पवन जी...". उनकी बात पूरी होने से पहले ही पवन सिंह अपनी जगह से उठ गए. उन्होंने कहा, "मैं एक बात बोलूं... आप मुझे पवन जी मत बोलिए." इतना कहने के बाद वह मंच छोड़कर बाहर चले गए. उनके इस अंदाज ने सभी को चौंका दिया और वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए.
कहां देख सकते हैं भोजपुरी बवाल शो?
भोजपुरी बवाल को भारत का पहला प्रीमियम सेलिब्रिटी "फॉलो-रियलिटी" वेब शो बताया जा रहा है. इसकी शुरुआत 2 अगस्त 2026 से JioHotstar और कलर्स टीवी पर हुई है. शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं. इनमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे चर्चित चेहरे शामिल हैं.




