Begin typing your search...

प्राइवेट जिम, पर्सनल वर्कप्लेस और छोटा सा गार्डन... ऐसा दिखता है सांसद-एक्टर Ravi Kishan का 20 करोड़ का घर

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और सांसद रवि किशन इन दिनों अपनी वायरल रील्स और बेबाक अंदाज को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. 20 करोड़ के घर में प्राइवेट जिम से लेकर गार्डन तक है.

Ravi Kishan
X

रवि किशन के मुंबई वाले घर में क्या-क्या

( Image Source:  instagram-@ ravikishann )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 6 Aug 2026 10:00 AM IST

आजकल भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उनके डायलॉग, डांस, इंटरव्यू और मजेदार अंदाज वाली रील्स इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. हर दिन लाखों लोग उनके वीडियो देख रहे हैं, जिससे एक बार फिर उनकी पॉपुलैरिटी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है. ऐसे में फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं.

इसी बीच रवि किशन का मुंबई वाला आलीशान घर भी चर्चा में है. करीब 20 करोड़ रुपये की कीमत वाला यह घर प्राइवेट जिम, पर्सनल वर्कप्लेस, बड़ा लिविंग एरिया, पूजा घर और हरियाली से भरे खूबसूरत टैरेस गार्डन जैसी कई शानदार सुविधाओं से लैस है.

कितने करोड़ का है रवि किशन का घर

रवि किशन का घर मुंबई के गोरेगांव इलाके की पॉश सोसाइटी गार्डन एस्टेट में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आलीशान घर की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है. करीब 8,000 स्क्वायर फीट में फैला यह घर दो डुप्लेक्स फ्लैट्स को जोड़कर बनाया गया है. बड़ी खुली जगह, ऊंची छत और बड़ा टैरेस इसे बाकी घरों से अलग बनाते हैं. यहां से मुंबई शहर का शानदार नजारा भी दिखाई देता है.

कैसा है घर का इंटीरियर?

एक्टर के घर का इंटीरियर बेहद सादा लेकिन अट्रैक्टिव है. दीवारों और फर्नीचर में सफेद, क्रीम और ऑफ-व्हाइट रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पूरा घर शांत और सुकून भरा महसूस होता है. लिविंग रूम में कंफर्टेबल सोफा, हल्की रोशनी और खूबसूरत सजावटी सामान घर की सुंदरता बढ़ाते हैं. घर में एक पूजा घर भी है, जहां परिवार पूजा-पाठ करता है. रवि किशन का पसंदीदा कोना भी यहीं है, जहां वह बैठकर पढ़ाई, काम या आराम करना पसंद करते हैं.

घर में प्राइवेट जिम से लेकर वर्क प्लेस

रवि किशन के घर में आराम और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें कई बड़े बेडरूम, परिवार के साथ समय बिताने के लिए खुला लिविंग एरिया, काम करने के लिए अलग स्पेस और एक प्राइवेट जिम भी है. घर का हर हिस्सा इस तरह बनाया गया है कि परिवार के सभी सदस्य आराम से रह सकें.

टैरेस पर बना है छोटा-सा ग्रीन गार्डन

इस घर की सबसे खास बात इसकी बड़ी टैरेस गार्डन है. रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति को पौधों का बहुत शौक है. दोनों मिलकर इस बगीचे की देखभाल करते हैं. टैरेस पर तरह-तरह के फूलों वाले पौधे, बोनसाई, सजावटी पौधे और फल देने वाले पेड़ लगाए गए हैं. यहां चीकू और काली मिर्च जैसे पौधे भी हैं, जिससे यह जगह किसी छोटे जंगल जैसी दिखाई देती है.

अगला लेख