Begin typing your search...

क्या Kangana Ranaut ने कर ली गुपचुप शादी? मंगलसूत्र वाले वायरल वीडियो का सामने आया सच

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का मंगलसूत्र पहने वीडियो वायरल होने के बाद फैंस हैरान रह गए और उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई. हालांकि, बाद में पता चला कि यह लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘Queen 2’ की शूटिंग का हिस्सा है.

क्या Kangana Ranaut ने कर ली गुपचुप शादी? मंगलसूत्र वाले वायरल वीडियो का सामने आया सच
X
( Image Source:  Instagram: kanganaranaut )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 22 May 2026 8:19 AM

गुरुवार की शाम को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के फैंस बहुत हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में कंगना मंगलसूत्र पहने नजर आ रही थी. वीडियो में दिख रहा था कि कंगना अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ चल रही हैं और उनके गले में मंगलसूत्र साफ-साफ दिख रहा था. जैसे ही यह वीडियो लोगों तक पहुंचा, सबकी प्रतिक्रिया आने लगी. नेटिज़न्स सोचने लगे कि क्या कंगना रनौत ने चुपके से शादी कर ली है? क्या वे अब शादीशुदा हो चुकी हैं? इस खबर से उनके फैंस में काफी चर्चा शुरू हो गई और लोग कमेंट करके पूछने लगे कि आखिर यह मंगलसूत्र किस बात का है.

लेकिन सच क्या है?

नहीं, कंगना रनौत अभी शादी नहीं की है. यह पूरा मामला उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ा हुआ है. असल में यह वीडियो उनकी नई फिल्म 'क्वीन 2' की शूटिंग का है. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसका अस्थायी नाम 'क्वीन फॉरएवर' रखा गया है. फिल्म में कंगना का लुक इस तरह का है, इसलिए उन्होंने मंगलसूत्र पहना हुआ था.

'क्वीन' फिल्म के बारे में

2013 में रिलीज हुई फिल्म 'क्वीन' बहुत ही पॉपुलर हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था. फिल्म में कंगना रनौत ने मुख्य किरदार 'रानी मेहरा' निभाया था. कहानी दिल्ली की एक साधारण और शर्मीली लड़की रानी की है. उसकी शादी तय हो चुकी थी, लेकिन शादी से ठीक पहले उसका मंगेतर शादी तोड़कर चला जाता है. रानी का दिल टूट जाता है, लेकिन वह हार नहीं मानती. वह अकेले ही अपने हनीमून के लिए पेरिस और एम्स्टर्डम जाने का फैसला करती है. इस यात्रा के दौरान रानी को जीवन की असली फ्रीडम, कॉन्फिडेंस और खुद पर भरोसा करना सीखने को मिलता है. फिल्म में राजकुमार राव, लीसा हेडन और मिश बॉयको जैसे कलाकार भी थे यह फिल्म दर्शकों और क्रिटिकक्स दोनों को बहुत पसंद आई थी. इसे कई बड़े अवार्ड भी मिले, जिनमें बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड और कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड शामिल है.

कंगना की नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'

इसी बीच कंगना रनौत जल्द ही एक और बड़ी फिल्म में नजर आने वाली हैं. फिल्म का नाम है 'भारत भाग्य विधाता'. यह फिल्म उन गुमनाम नायकों को समर्पित है जिन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया लेकिन उनकी कहानी कम लोग जानते हैं. फिल्म का निर्देशन और स्क्रिप्टिंग मनोज तापड़िया कर रहे हैं. खबरों के अनुसार, कंगना इस फिल्म में एक स्टाफ नर्स का रोल निभाएंगी. यह रोल 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल में काम करने वाले उन नर्सों और स्टाफ की कहानी दिखाएगा, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर बहुत बड़ी सेवा की थी. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

bollywood
अगला लेख