Begin typing your search...

आप घिनौने हैं…Sara Tendulkar का फूटा गुस्सा, बॉडी-शेमिंग करने वाले पैपराजी को लगाई फटकार

सारा तेंदुलकर ने एक पैपराजी अकाउंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे सोशल मीडिया पर फटकार लगाई. यह विवाद उस समय बढ़ा जब उनके और परिवार को लेकर आपत्तिजनक व बॉडी-शेमिंग टिप्पणियों वाली रील वायरल हुई.

आप घिनौने हैं…Sara Tendulkar का फूटा गुस्सा, बॉडी-शेमिंग करने वाले पैपराजी को लगाई फटकार
X
( Image Source:  Instagram: saratendulkar )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 21 May 2026 5:25 PM IST

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने सोशल मीडिया पर एक पैपराजी अकाउंट की जमकर आलोचना की है. इस अकाउंट ने उनके और उनकी भाभी के बारे में आपत्तिजनक और बॉडी-शेमिंग वाली कमेंट्स वाली एक रील पोस्ट की थी. सारा ने इस घटना पर बहुत नाराजगी जताते हुए कहा कि यह बिल्कुल भी जर्नलिज्म नहीं है, बल्कि घिनौना काम है. सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस वीडियो का एक हिस्सा शेयर किया.

उन्होंने साफ-साफ लिखा, 'आप घिनौने हैं. यह जर्नलिज्म नहीं है. हमें अकेला छोड़ दो.' साथ ही उन्होंने उस पैपराजी अकाउंट को टैग करते हुए यह भी कहा, 'आप अपनी पोस्ट डिलीट कर सकते हैं, लेकिन इससे आप कम घिनौने नहीं हो जाते.' यह रील अब डिलीट कर दी गई है, लेकिन सारा की इस मजबूत प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा पैदा कर दी है. लोग सारा का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सेलिब्रिटी परिवारों को भी निजी जीवन में शांति का अधिकार है.

सारा तेंदुलकर कौन हैं?

सारा तेंदुलकर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की बेटी हैं. वे अपनी जिंदगी के खूबसूरत पल अपने फैंस के साथ अक्सर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने छोटे भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आए.

अर्जुन-सानिया की शादी

अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को मुंबई में बिजनेसवूमेन सानिया चंदोक के साथ शादी के बंधन में बंधे. यह शादी काफी धूमधाम से मनाई गई. शादी का स्थान मुंबई का लग्जरी होटल द सेंट रेजिस था और इसकी थीम 'साज' रखी गई थी. शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, गौरी खान, एमएस धोनी, साक्षी धोनी, युवराज सिंह, हेज़ल कीच, फरहान अख्तर जैसी शख्सियतें इस खुशी के मौके पर मौजूद रही. पूरी शादी में खुशी और उल्लास का माहौल था. सारा ने शादी की कई यादगार तस्वीरें अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर की थी, लेकिन कुछ लोग इन तस्वीरों को लेकर निगेटिव कॉमेंट्स करने लगे. इसी बात पर सारा ने सख्त रुख अपनाया.

अगला लेख