Begin typing your search...

Ravi Mohan का फूटा गुस्सा, एक्स वाइफ पर ब्लैकमैजिक और ब्लैकमेलिंग के आरोप; गर्लफ्रेंड के जाने से काटी नस

तमिल एक्टर जयम रवि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने पत्नी आरती पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक पूरा होने तक फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया.

Ravi Mohan का फूटा गुस्सा, एक्स वाइफ पर ब्लैकमैजिक और ब्लैकमेलिंग के आरोप; गर्लफ्रेंड के जाने से काटी नस
X
( Image Source:  Instagram: iam_ravimohan )
रूपाली राय
By: रूपाली राय7 Mins Read

Published on: 16 May 2026 3:08 PM

तमिल स्टार और फिल्म निर्माता रवि मोहन (Ravi Mohan), जिन्हें लोग जयम रवि के नाम से बेहतर जानते हैं, शनिवार को काफी इमोशनल और गुस्से भरे हुए नजर आए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने उन लोगों पर तीखा हमला बोला जिन्हें उन्होंने 'साइबरबुलिंग करने वाले बदमाश' कहा. साथ ही उन्होंने अपनी अलग रह रही पत्नी आरती से तलाक पूरा होने तक कोई नई फिल्म या एक्टिंग न करने का फैसला घोषित कर दिया.

रवि मोहन ने कहा, 'बहुत हो गया. मैं कई दिनों से चुप रहा, खुलकर कुछ नहीं बोला. लेकिन अब समय आ गया है. लोग सोचते हैं कि रवि मोहन बहुत नरम दिल का इंसान है. पहले मैं वैसा ही था, लेकिन अब नहीं रह गया हूं.' उन्होंने एक पुरानी तमिल कहावत का भी हवाला दिया, 'साधु मिरांडा काडु कोल्लाधु'. इसका मतलब है कि कोमल स्वभाव वाले व्यक्ति के गुस्से को सहन करना बहुत मुश्किल होता है. रवि ने कहा कि कुछ लोग उनके धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'यह मेरा कार्यालय है. अगर सामना करना है तो सामने आओ.'

रवि ने अब तक क्या कहा?

जयम रवि ने कहा, 'जब तक मेरा तलाक नहीं हो जाता मेरी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी.' उन्होंने कहा कि जब तक उनका तलाक नहीं हो जाता है वह कोई कदम नहीं उठाएंगे. एक्टर ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उन्हें उनके बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा है. अपनी निजी जिंदगी में लंबे समय से चल रही परेशानियों को झेलने वाले रवि का आरोप है कि वह बेटों से मिल न पाए इसलिए बॉडीगार्ड तैनात किए गए है. उनका कहना है कि 'सच मुझे क्या न्याय दिलाएगा मैं 50 लाख अपने बच्चों की फीस भर रहा हूं. '

माता-पिता के खिलाफ जाने जा नतीजा

रवि का कहना है कि उन्होंने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की थी इसलिए अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है. मैंने अपनी कलाई की नस तक काटी और अगले दिन शूट पर चला गया. यहीं मेरा संकल्प है. लेकिन अब क्रिएटिविटी के फील्ड में फोकस ही नहीं कर पा रहा हूं. लोग फेमिनिज्म के नाम पर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. मैंने कई नारीवाद पर फिल्में बनाई है और मेरे माता-पिता ने मुझे अच्छी परवरिश दी है. '

क्यों करनी पड़ी एक्टर को प्रेस-कॉन्फ्रेंस?

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सिंगर और स्पिरिचुअल हीलर केनीशा की इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद हुई. केनीशा ने लिखा था कि साइबरबुलिंग की वजह से उन्हें शहर छोड़ना पड़ा और अपना करियर भी प्रभावित हुआ. रवि मोहन ने इस पर कहा, 'साइबरबुलिंग की भी एक हद होती है. मेरे पास पूरे सबूत हैं. मैं सबको बेनकाब कर दूंगा. मेरे साथ हुए अपमान से लेकर मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स तक, हर बात सामने लाऊंगा. तुम साइबरबुलिंग करने वाले कमीनों... तुमने केनीशा को मुझसे दूर कर दिया. मैं उसके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं.'

बिना नाम लिए झाड़ा एक्ट्रेस को

रवि ने बिना नाम लिए एक मशहूर एक्ट्रेस का जिक्र भी किया, जिसका नाम तीन अक्षरों का है. उन्होंने कहा, 'इस बेकार एक्ट्रेस को नारीवाद का उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है. पहले परिवारों को बर्बाद करो, फिर सार्वजनिक मंच पर नारीवाद की बात करो यह कैसे चल सकता है?.' इस मौके पर रवि मोहन अपने बहनोई प्रसाद के साथ थे. उन्होंने बताया कि प्रसाद ने भी उसी परिवार में काफी तकलीफें झेली हैं. प्रसाद पहले ही परिवार से अलग हो चुके हैं, जबकि रवि मोहन ने अपने बेटों की खुशी के लिए शादी बचाने की पूरी कोशिश की. रवि ने कहा कि उनके पास दर्जनों सबूत हैं, लेकिन फिलहाल वे यहीं रोक रहे हैं.

पत्नी पर काला जादू करने का आरोप

अब रवि ने अपनी पत्नी पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. रवि का कहना है कि पिछले 23 साल से वह इंडस्ट्री में साफ-सुथरी इमेज के साथ जीते आए हैं. लेकिन उनकी एक्स वाइफ आरती ने उन्हें न तो इज्जात दी न शांति। रवि का कहना है कि शादी के पहले दिन से ही आरती ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था. रवि ने अपनी कमाई से करोड़ों का आलीशान घर बनाया लेकिन उन्हें वो भी छोड़ना पड़ा और अब वह किराए के मकान में रहते है. सिर्फ इतना ही उनका अपनी एक्स वाइफ पर आरोप की उनके ऊपर कला जादू तक कराया गया जिसके बाद उन्हें खून की उल्टियां हुई. उन्हें कई बार जान से मारने की साजिश तक रची गई. लेकिन वह चैन से नहीं बैठेंगे.

क्या है रवि और आरती का तलाक का मामला?

बता दें कि जयम रवि ने साल 2024 में अपने बर्थडे से एक दिन पहले अपने एक बयान से लाखों फैंस को हैरान कर दिया था. 9 सितंबर को जयम रवि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है कि वह अपनी 15 साल की शादी तोड़ने की अनाउंसमेंट की थी.'पोन्नियिन सेल्वन' फेम एक्टर ने अपने एक्स हैंडल पर एक प्रेस रिलीज के बयान में कहा था, 'लाइफ अलग-अलग चैप्टरों से भरी एक यात्रा है. हर कोई अपने जीवन में आने वाले अवसरों और चुनौतियों को पेश करता है.' लेकिन इस पोस्ट के बाद रवि की पत्नी आरती का आरोप था कि यह तलाक एकतरफा है और उन्हें इसके बारें में कुछ नहीं पता था.

आरती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि रवि ने उसकी सहमति या जानकारी के बिना तलाक कि अनांउसमेंट की. उन्होंने कहा, 'मैं हमारी शादी के संबंध में हाल ही में की गई पब्लिक अनांउसमेंट से बहुत हैरान और दुखी हूं, जो मेरी जानकारी या सहमति के बिना की गई थी. उनका मानना ​​है कि इस तरह के महत्वपूर्ण मामले को शालीनता, सम्मान और प्राइवेसी के साथ संभाला जाना चाहिए, जिसके वह हकदार हैं.'

वहीं बाद में हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अपनी पर्सनल लाइफ के बारें में बात की है. उन्होंने इस दौरान पत्नी के दावों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि आरती को तलाक के बारें में पहले से पता था. एक्टर से जब पूछा गया कि आपने तलाक कि अनाउसमेंट आधिकारिक तौर पर क्यों की?. जिसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैंने आरती को 9 सितंबर से पहले के महीनों में दो कानूनी नोटिस भेजे, और उसने उनमें से किसी का भी जवाब नहीं दिया. मुझे तलाक की अनाउसमेंट पब्लिकली करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि पहले से ही बहुत सारी अफवाहें थीं और मैं अपने फैंस के प्रति जवाबदेह हूं. जब हर कोई मीडिया में इसके बारे में बात कर रहा था, तो मैं चुपचाप कैसे बैठ सकता था? मैंने पहले ही कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी थी और मुझे लगा कि इस पर ध्यान देने की जरूरत है.'

अगला लेख