Begin typing your search...

कौन हैं हत्या का दोषी Hemant Modi? 12 साल से फरार, पहचान बदलकर अमिताभ, आमिर के साथ किया काम

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 12 साल से फरार चल रहे हत्या के दोषी और एक्टर हेमंत मोदी को गिरफ्तार कर लिया है. पैरोल पर बाहर आने के बाद उसने नाम बदलकर बॉलीवुड, टीवी और थिएटर इंडस्ट्री में अपनी नई पहचान बना ली थी.

कौन हैं हत्या का दोषी Hemant Modi? 12 साल से फरार, पहचान बदलकर अमिताभ, आमिर के साथ किया काम
X
( Image Source:  X: @Ramanand06X )
रूपाली राय
By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 22 May 2026 2:33 PM IST

12 साल से पुलिस के पकड़ से फरार चले रहे 53 वर्षीय एक्टर हेमंत मोदी (Hemant Modi) को आखिरकार अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. 53 वर्षीय प्रोफेशनल एक्टर हत्या के आरोप में उम्रकैद काट रहे थे. पुलिस के मुताबिक, मोदी को जेल से अस्थायी रूप से रिहा किया गया था. जिसके बाद उन्होंने पैरोल तोड़ दी और बाद में अपनी पहचान बदलकर कई जाने-माने बॉलीवुड स्टार्स के साथ अपना करियर जारी रखा और इस तरह से वह 12 साल तक अपनी पहचान छुपाकर इंडस्ट्री का हिस्सा बने रहे है.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने से पहले हेमंत मोदी का जीवन बिल्कुल अलग था. जून 2005 में अहमदाबाद के नरोदा इलाके में एक भूमि विवाद को लेकर झड़प हुई थी. इस घटना में हत्या का मामला दर्ज हुआ. 2008 में कोर्ट ने उन्हें हत्या के मामले में दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुना दी. उन्होंने मेहसाना जिला जेल में लगभग 6 साल सजा काटी. 2014 में गुजरात उच्च न्यायालय ने उन्हें 30 दिन की पैरोल दी. लेकिन पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद वे जेल वापस नहीं लौटे. 25 जुलाई 2014 को उन्हें आधिकारिक रूप से 'पैरोल जम्पर' घोषित कर दिया गया.

कौन हैं हेमंत मोदी?

हेमंत नागिंदास पुरुषोत्तमदास मोदी का पूरा नाम है. उन्हें फिल्मी दुनिया में स्पंदन मोदी और ट्विंकल दवे नामों से भी जाना जाता है. वे 53 साल के हैं और मुख्य रूप से सपोर्टिव एक्टर के रूप में काम करते थे. मई 2026 में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद यह मामला सुर्खियों में आया. गिरफ्तारी के बाद पता चला कि वे एक भगोड़े कैदी हैं, जो पैरोल तोड़कर 12 साल से छिपे हुए थे.

12 साल तक रहे फरार?

हेमंत मोदी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बहुत चालाकी से काम करते रहे. जांचकर्ताओं के मुताबिक, सबसे पहले वे गुजरात के पाटन में छिपे रहे. फिर अहमदाबाद आ गए, जहां उन्होंने ट्विंकल मुकुंद दवे नाम अपना लिया. बाद में वे मुंबई चले गए और स्पंदन मोदी नाम से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में काम शुरू कर दिया. इस तरह उन्होंने अपनी असली पहचान को पूरी तरह छिपा लिया और 12 साल तक पुलिस की नजरों से बचते रहे.

कैसे लगे पुलिस के हाथ?

अहमदाबाद के नरोदा में रहने वाले हेमंत मोदी को हाल ही में घी कांटा मेट्रो स्टेशन से खोज निकाला. उन्होंने पुलिस लगभग 12 साल से ढूंढ रही थी. जिन्हें अब कामयाबी मिल गई है. अहमदाबाद के डीसीपी अजीत राजियान ने बताया कि मोदी को 2005 के एक हत्या मामले में दोषी ठहराया गया था और वह आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे. अब गिरफ्तार होने के बाद क्राइम ब्रांच ने कहा है कि हेमंत को मेहसाना जिला जेल को सौंप देगी ताकि वह अपनी आजीवन कारावास की बची सजा काट सके.

अमिताभ बच्चन से आमिर खान के किया काम

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि फरार होने के बावजूद हेमंत मोदी ने एक्टिंग का करियर बहुत अच्छा चलाया. उन्होंने 40 से ज्यादा फिल्मों, टेलीविजन सीरियल्स और थिएटर शो में काम किया. उन्होंने अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान', रणवीर सिंह के साथ 'जयेशभाई जोरदार' और 'मेट्रो… इन दिनों' जैसी फिल्मों में काम किया. सिर्फ इतना ही नहीं हेमंत की अपकमिंग फिल्म सनी देओल स्टारर 'लाहौर 1947' और साउथ की 'एल2: एम्पुरान' है. फिल्मों के अलावा, मोदी वागले की दुनिया और 'मेरे साई' जैसे टीवी धारावाहिकों में भी नज़र आए थे. पुलिस ने यह भी बताया कि वे थिएटर में एक्टिव रहे और उन्होंने 'युगपुरुष' और 'गांधी विरुद्ध गोडसे' जैसे ड्रमों में एक्टिंग की है.

bollywoodAmitabh BachchanAamir Khan
अगला लेख