Begin typing your search...

Cannes 2026 में मिस वेनेजुएला ग्लोबल Andrea Del Val पर हमला, स्टाइलिस्ट ने चेहरे पर कैंची मारकर किया लहू-लुहान

मिस वेनेजुएला ग्लोबल 2025 एंड्रिया डेल वाल ने अपने स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना पर चेहरे पर कैंची से हमला करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद वायरल वीडियो और पुलिस गिरफ्तारी ने फैशन इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है.

Cannes 2026 में मिस वेनेजुएला ग्लोबल Andrea Del Val पर हमला, स्टाइलिस्ट ने चेहरे पर कैंची मारकर किया लहू-लुहान
X
( Image Source:  X: @MarioNawfal )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 22 May 2026 12:53 PM

वेनेजुएला की खूबसूरत मिस वेनेजुएला ग्लोबल 2025, एंड्रिया डेल वाल (Andrea Del Val) पर उनके अपने स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना (Giovanni Laguna) द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया है. यह घटना 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान फ्रांस में हुई, जो पूरी दुनिया के लिए एक चौंकाने वाली खबर बन गई है. एंड्रिया ने इस घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका चेहरा खून से सना हुआ दिख रहा था. वीडियो में 29 वर्षीय एंड्रिया स्पेनिश भाषा में इमोशनल होकर कहती नजर आ रही है. जिसका मतलब है- देखो, जियोवानी लगुना ने मेरे साथ यही किया है. बधाई हो जियोवानी. मैं यही चाहती थी कि तुम अपना असली चेहरा दिखा दो.;

वीडियो में एंड्रिया कैमरा घुमाकर कमरे की हालत भी दिखाती हैं. कमरा पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा था. सोफे पर जियोवानी लगुना बिना किसी पछतावे या शर्म के बैठे दिख रहे थे. एंड्रिया का आरोप है कि उनके स्टाइलिस्ट ने कैंची से उनके चेहरे पर वार किया. मैक्सिकन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल में ठहरे अन्य मेहमानों ने जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने और मारपीट की आवाजें सुनी. जब आवाजें बहुत ज्यादा बढ़ गईं तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म किया.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद फ्रांसीसी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की बॉडीकैम फुटेज में जियोवानी लगुना को गिरफ्तार करते हुए देखा जा सकता है. एंड्रिया डेल वाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें जरूरी मेडिकल ट्रीटमेंट शुरू किया गया. अच्छी खबर यह है कि अब वे खतरे से बाहर बताई जा रही हैं. हालांकि, इस पूरी घटना के पीछे का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है.

कौन हैं जियोवानी लगुना?

जियोवानी लगुना लैटिन अमेरिका के बहुत प्रसिद्ध और मशहूर स्टाइलिस्टों में से एक हैं. वे 2023 से मिस यूनिवर्स कोलंबिया के क्रिएटिव डायरेक्टर के पद पर भी काम कर रहे हैं. इतने बड़े नाम वाले स्टाइलिस्ट द्वारा इस तरह की घटना का होना कई लोगों के लिए हैरान करने वाला है. यह घटना न सिर्फ एंड्रिया डेल वाल की व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही है, बल्कि फेशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों के बीच के रिश्तों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है. अभी तक इस मामले में आगे की कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है.

Viral Video
अगला लेख