Divyanka Tripathi ने कंफर्म की प्रेगनेंसी, जून में है बेबी की डिलीवरी; 10 साल बाद गूंजेगी किलकारी
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद कन्फर्म कर दी है। जून के बीच में ड्यू डेट बताई गई है और परिवार में खुशी का माहौल है.
टीवी की बहुत पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपनी शानदार एक्टिंग और प्यारे अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. ये एक्ट्रेस 'ये है मोहब्बतें' जैसी पॉपुलर सीरियल से घर-घर में मशहूर हुईं. इन दिनों दिव्यांका अपनी निजी जिंदगी की वजह से खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं. कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी मम्मी बनने वाली हैं.
सूत्रों ने बताया था कि दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया अपने पहले बच्चे के आने की तैयारी में जुटे हैं. वे बेबी शावर की प्लानिंग भी कर रहे थे. खबरों में ये भी कहा जा रहा था कि बच्चे का जन्म जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में हो सकता है. लेकिन अब इस पूरे मामले पर खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में साफ-साफ प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि कर दी है.
दिव्यांका ने कंफर्म की प्रेग्नेंसी
दिव्यांका ने इंटरव्यू में बताया कि वो और विवेक पिछले 6 महीने से इस खुशखबरी को लोगों से छुपाने में पूरी तरह कामयाब रहे. उन्होंने कहा कि इस दौरान वो घर से बहुत कम बाहर निकलीं, ताकि कोई शक न करे. उन्होंने आगे कहा, 'बेबी की ड्यू डेट मिड-जून यानी जून के बीच में है. हम दोनों को बच्चा अभी चाहते थे, हमने कोशिश की और भगवान ने हमें ये आशीर्वाद दे दिया.
सालों बाद आईं खुशियां
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'हमारे मम्मी-पापा भी बहुत खुश हैं. सबसे पहले मैंने ये अच्छी खबर विवेक को बताई, फिर तुरंत अपने माता-पिता को. हमें लड़का हो या लड़की, दोनों में से कोई फर्क नहीं पड़ता. हम दोनों के लिए बच्चा ही सबसे जरूरी है. हां, ये सच है कि हमने इसे करीब 6 महीने तक अच्छे से छुपा लिया. मैं सच में बहुत कम बाहर जाती थी। अभी तक बच्चे की शॉपिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही शुरू हो जाएगी.'
चल रही थी अफवाहें
दिव्यांका ने ये भी बताया कि आखिर ये खबर बाहर कैसे आई. उन्होंने कहा कि विवेक एक इवेंट में गए थे. वहां कुछ दोस्तों ने उनसे पूछा कि दिव्यांका बहुत दिनों से पब्लिक में क्यों नहीं दिख रही हैं. उसी बातचीत से अंदाजा लगने लगा और फिर अफवाहें और खबरें फैलनी शुरू हो गईं. एक्ट्रेस ने ये भी शेयर किया कि उनकी डिलीवरी मुंबई में ही होगी. अभी तक बच्चे का नाम नहीं सोचा है, लेकिन दोनों परिवारों में मजाक-मजाक में अंदाजा लगाया जा रहा है कि लड़का होगा या लड़की. ये सब सुनकर बहुत मजा आ रहा है




