Begin typing your search...

Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya शादी के 10 साल बाद बनने वाले हैं माता-पिता? बेबी शावर की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही एक छोटा और निजी बेबी शावर फंक्शन भी रखने वाला है.

divyanka tripathi vivek dahiya pregnancy baby shower news
X
( Image Source:  Instagram: divyankatripathidahiya )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 17 March 2026 9:51 AM IST

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) जल्द ही अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं. खबरों के अनुसार, शादी के 10 साल पूरे होने के बाद यह प्यारा जोड़ा अब अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हो रहा है. यह खबर उनके परिवार और लाखों फैंस के लिए बेहद खुशी का मौका है. दरअसल, दिव्यांका पिछले कुछ समय से मीडिया और सोशल मीडिया से काफी दूर रह रही थी. उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी नई फोटोज और अपडेट का इंतजार कर रहे थे.

अब इस खबर ने साफ कर दिया है कि उनकी यह चुप्पी और कम दिखाई देना किस वजह से था. सूत्रों की मानें तो दिव्यांका और विवेक दोनों अब माता-पिता बनने वाले हैं और वे जल्द ही एक छोटा-सा, निजी बेबी शावर फंक्शन भी रखने की योजना बना रहे हैं. ईटाइम्स और कई अन्य रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दिव्यांका और विवेक, जिन्हें फैंस प्यार से 'दीवेक' कहते हैं, अपने जीवन में एक नया और बहुत खूबसूरत अध्याय शुरू करने जा रहे हैं.

प्राइवेट फंक्शन की चल रही तैयारी

एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि दोनों के परिवार वाले इस खबर से बहुत खुश हैं. वे घर में नए मेहमान के आने की तैयारियां जोर-शोर से कर रहे हैं. अभी तक दिव्यांका या विवेक ने खुद इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. वे इस खास समय को बहुत प्राइवेट तरीके से एंजॉय कर रहे हैं और अपनी खुशी को सिर्फ करीबी दोस्तों और परिवार के साथ बांट रहे हैं. बेबी शावर का प्रोग्राम भी काफी जल्द होने वाला है. यह एक छोटा और प्राइवेट फंक्शन होगा, जिसमें सिर्फ उनके सबसे करीबी लोग शामिल होंगे.

2016 में रचाई थी शादी

'ये है मोहब्बतें' फेम दिव्यांका और विवेक इस मौके को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी कपल्स में से एक है. दोनों ने 8 जुलाई 2016 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी. शादी के बाद से वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें, वीडियो और छुट्टियों की यादें शेयर करते रहते हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक इवेंट से साथ में कुछ खूबसूरत फोटोज पोस्ट की थी. उन तस्वीरों में दिव्यांका ने ब्लैक कलर की ढीली-ढाली फूलों वाली ड्रेस पहनी हुई थी. फैंस को लग रहा है कि वे शायद अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही थी.

शादी की 8वीं सालगिरह पर हो गया था कांड

यह कपल फैंस के लिए कपल गोल्स का बेहतरीन उदाहरण है. उनकी शादी की 8वीं सालगिरह पर यूरोप ट्रिप के दौरान इटली में कुछ चोरों ने उनके जरूरी दस्तावेज चुरा लिए थे. उस वक्त भारतीय दूतावास ने उनकी मदद की और उन्होंने अपना 10 लाख रुपये का सामान वापस पा लिया. एक बार जब विवेक 'झलक दिखला जा' में गए थे, तो लोगों ने उन्हें अक्सर सिर्फ 'दिव्यांका के पति' कहकर बुलाया. इस पर दिव्यांका ने अपने पति का पूरा साथ दिया और सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि विवेक की अपनी अलग पहचान है और उन्हें पत्नी के रूप में पहचाने जाने पर गर्व है.

अगला लेख