Begin typing your search...

OTT Releases This Week: Border 2 से Imperfect Women तक, इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट की बारिश

इस हफ्ते OTT पर कई बड़ी फिल्में, वेब सीरीज और लाइव इवेंट रिलीज होने वाले हैं. अजेय सीजन 4, पीकी ब्लाइंडर्स फिल्म, BTS कॉन्सर्ट और बॉर्डर 2 जैसी रिलीज फैंस के लिए खास रहने वाली हैं.

ott releases this week 16 21 march 2026 invincible bts concert border 2
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 17 March 2026 8:55 AM

OTT Releases This Week: इस वीकेंड यानी 16 से 21 मार्च 2026 तक OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में, वेब सीरीज और स्पेशल इवेंट्स रिलीज होने वाले हैं. अगर आप घर बैठे कुछ नया और मजेदार देखना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है. चलिए जानते हैं कि क्या-क्या आने वाला है. सबसे पहले बात करते हैं

इनविंसिबल सीजन 4

यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर बहुत पॉपुलर एनिमेटेड सुपरहीरो सीरीज है. इसका चौथा सीजन 18 मार्च को वापस आ रहा है. पहले तीन एपिसोड एक साथ बुधवार को रिलीज होंगे, और बाकी एपिसोड बाद में आएंगे. कहानी सुपरहीरो मार्क ग्रेसन की है, जो अब और भी बड़े खतरों से लड़ता है. एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरी यह सीरीज फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज है.

पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन

यह नेटफ्लिक्स पर 20 मार्च को यह स्पेशल फिल्म रिलीज हो रही है. सिलियन मर्फी दोबारा टॉमी शेल्बी बनकर लौट रहे हैं. कहानी सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय की है, जहां टॉमी और उसकी गैंग फिर से एक्शन में नजर आएंगी. रेबेका फर्ग्यूसन, टिम रोथ, बैरी केओघन जैसे बड़े कलाकार भी हैं. गैंगस्टर, ड्रामा और टेंशन से भरी यह फिल्म पुराने फैंस को बहुत पसंद आएगी.

बीटीएस का कमबैक लाइव कॉन्सर्ट

इस हफ्ते सबसे बड़ा हाइलाइट 21 मार्च को नेटफ्लिक्स पर लाइव दिखाया जाएगा. बीटीएस के मेंबर्स आरएम, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी और जंग कूक सियोल के ऐतिहासिक ग्वांगवामुन स्क्वायर से परफॉर्म करेंगे. उनका नया एल्बम 'अरीरंग' रिलीज होने के ठीक एक दिन बाद यह शो है दुनिया भर के फैंस (ARMY) पहली बार नए गाने लाइव सुन और देख सकेंगे. म्यूजिक, एनर्जी और मस्ती से भरा यह इवेंट बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए.

इम्पर्फेक्ट विमेंस

नेटफ्लिक्स पर 18 मार्च को आ रही है. यह एक रोमांचक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें एलिजाबेथ मॉस, कैरी वाशिंगटन और केट मारा तीन कॉलेज फ्रेंड्स की भूमिका में हैं. एक दोस्त की रहस्यमय हत्या के बाद उनकी जिंदगी उलट-पुलट हो जाती है. प्यार, दोस्ती और धोखे की कहानी में जोएल किन्नामन, कोरी स्टोल जैसे कलाकार भी हैं. सस्पेंस और इमोशंस से भरी यह सीरीज दिलचस्प लग रही है.

जैज़ सिटी

बंगाली थ्रिलर सीरीज सोनीलिव पर 19 मार्च को प्रीमियर करेगी. सौमिक सेन ने इसे डायरेक्ट किया है. यह 1970 के दशक के कलकत्ता की कहानी है, जो बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की बैकग्राउंड में सेट है. जासूस, म्यूजिशियन और क्रांतिकारियों की जिंदगी दिखाई जाएगी. दस एपिसोड की यह सीरीज इतिहास, थ्रिलर और ड्रामा का अच्छा मिश्रण है.

चिरैया

'चिरैया' JioHotstar पर 20 मार्च को आएगी. यह छह एपिसोड की हिंदी सीरीज है. जिसमें दिव्या दत्ता बड़ी बहू कमलेश का रोल निभा रही हैं. कहानी परिवार में वैवाहिक सहमति और बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दों पर है. संजय मिश्रा और टिन्ना आनंद भी हैं. यह सोशल इश्यूज पर सोचने पर मजबूर करने वाली सीरीज है.

बॉर्डर 2

यह ब्लॉकबस्टर युद्ध फिल्म 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर OTT रिलीज हो रही है. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में हैं. 1971 के भारत-पाक युद्ध की बैकग्राउंड पर बनी यह एक्शन से भरपूर सीक्वल है. पैट्रियॉटिज्म, बहादुरी और इमोशनल मोमेंट्स से भरी यह फिल्म बड़े पर्दे का मजा घर पर देगी.

अगला लेख