Diljit Dosanjh ने राजनीति में आने से किया साफ इनकार, कहा- 'मेरा काम सिर्फ एंटरटेन करना है'
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने राजनीति में आने की मांग को साफ तौर पर ठुकरा दिया है. उन्होंने कहा कि उनका असली काम लोगों का मनोरंजन करना है और वह उसी में खुश हैं.
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) जहां जाते हैं, वहां पंजाब का कल्चर, भाषा और उसके गौरव की बात जरूर करते हैं. हाल ही में सिंगर और एक्टर को राजनीति में आने का ऑफर हुआ तो उन्होंने साफ़-साफ़ ठुकरा दिया. अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते दिलजीत ने साफ-साफ कहा है कि उन्हें राजनीति से ज्यादा अपना मनोरंजन का काम पसंद है. यह बात तब और स्पष्ट हुई जब हाल ही में एक समूह ने दिलजीत से पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बनने की अपील की.
पंजाबी ट्रिब्यून के मुताबिक, एक टाइटल था- क्या दिलजीत दोसांझ पंजाब का नया राजनीतिक चेहरा बन सकते हैं?.'इस अपील में रिटायर्ड सैनिक, समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के लोग और नागरिक समाज के कार्यकर्ता शामिल थे. जो चाहते थे दिलजीत एक ग्लोबल स्टार है और हमेशा पंजाब के साथ-साथ भारत का गौरव अपने टैलेंट पर बढ़ाया है. ऐसे में रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट एसएस बोपाराय ने खुद आगे आकर सार्वजनिक रूप से दिलजीत से अनुरोध किया कि वे राजनीति में आएं.
क्या खुद भी राजनीति में आना चाहते थे दिलजीत?
हालांकि खास बात यह थी कि दिलजीत ने खुद कभी राजनीति में आने की मांग या इच्छा नहीं जताई थी, फिर भी लोग उन्हें इस भूमिका के लिए देख रहे थे. लेकिन दिलजीत ने इस अपील को बहुत विनम्र तरीके से मना कर दिया. उन्होंने लिखा, 'कभी नहीं... मेरा काम मनोरंजन करना है. मैं अपने फील्ड में बहुत खुश हूं. बहुत-बहुत धन्यवाद.' उनके इस जवाब पर कई फैंस ने भी सहमति जताई. एक फैन ने लिखा, 'धन्यवाद! अपने जीवन के उद्देश्य को राजनीति के पीछे भागने में बर्बाद मत करो. तुम उस गंदी राह में खुद को खो दोगे.' दूसरे ने कहा, 'अच्छा जवाब दिया.'
दिलजीत का हालिया काम
दिलजीत पिछले समय में काफी व्यस्त रहे हैं. उन्होंने साल 2025 में पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में काम किया था. इस साल उन्होंने हिंदी फिल्म 'बॉर्डर 2' में भी एक्टिंग का जलवा दिखाया. अब उनकी अगली फिल्म इम्तियाज अली की 'मैं वापस आउंगा' है, जिसमें वेदांग रैना, शारवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार उनके साथ हैं. इसके अलावा वे अपने ऑरा टूर पर भी निकले हुए हैं, जिसमें उनके 2025 के एल्बम के गाने शामिल हैं.
जिमी फॉलन शो और खालिस्तान समर्थकों पर बयान
हाल ही में दिलजीत अमेरिका के फेमस 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' पर पहुंचे. वहां उन्होंने कनाडा के साथ भारतीयों के पुराने इतिहास के बारे में बात की. उन्होंने कोमागाता मारू घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 1914 में हमारे लोग जब पहली बार कनाडा गए थे तो उन्हें वहां आने-जाने की अनुमति तक नहीं थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने वैंकूवर में एक स्टेडियम बनाया है जो उस घटना वाली जगह से सिर्फ दो किलोमीटर दूर है. अब 55,000 लोग उस स्टेडियम में उनका स्वागत कर रहे हैं. यह उनके लिए बहुत गर्व और खुशी की बात है. इसी बीच, एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने जब दिलजीत पर टिप्पणी की तो उन्होंने उन्हें सख्ती से जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'अगर आपको अब भी इस बात से कोई आपत्ति है कि मैं टेलीविजन पर किसी के सामने बैठा था... तो जितने चाहें उतने झंडे लहराते रहिए.'




