Begin typing your search...

जितने मर्जी झंडे दिखाओ! बीच कॉन्सर्ट में Diljit Dosanjh का विरोध, स्टेज से दिया करारा जवाब

विदेशी कॉन्सर्ट में कुछ लोगों ने दिलजीत दोसांझ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे माहौल गरमा गया. सिंगर ने स्टेज से जवाब देते हुए साफ कहा कि वे हर मंच पर सिर्फ पंजाब की बात करते हैं.

च कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का विरोध!
X
बीच कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का विरोध!
( Image Source:  X: @diljitdosanjh )

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) आजकल भारत के सबसे पॉपुलर और पसंद किए जाने वाले सिंगर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने बेहतरीन पंजाबी गानों के जरिए न सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबल लेवल पर देश का नाम रोशन किया है. उनकी सिंगिंग, उनके स्टाइल और उनकी एनर्जी लोगों को बहुत पसंद आती है. फिलहाल वे अपने 'ऑरा' नाम के वर्ल्ड टूर पर हैं. इस दौरे के तहत वे दुनिया के अलग-अलग देशों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं. उनके हर शो की टिकटें हमेशा हाउसफुल रहती हैं.

लोग बहुत बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर उनके गाने सुनते हैं, डांस करते हैं और पूरा माहौल मस्ती भरा हो जाता है. हाल ही में दिलजीत के एक इंटरनेशनल कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा हुआ जिससे दिलजीत नाराज हो गए. कुछ लोग उनके खिलाफ झंडे लेकर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. इससे दिलजीत काफी नाराज हो गए. उन्होंने मंच पर ही उन लोगों को करारा जवाब दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

विरोध क्यों हुआ?

अभी तक विरोध का सही-सही कारण तो पूरी तरह साफ नहीं हुआ है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कुछ लोग दिलजीत के जिमी फॉलन के प्रसिद्ध चैट शो 'द टुनाइट शो' में जाने से नाराज थे. खासकर पंजाब में आई बाढ़ के समय वे अमेरिका गए थे, इस बात पर कुछ लोगों को गुस्सा था.

दिलजीत का मजबूत जवाब

मंच पर खड़े होकर दिलजीत ने बेहद मजबूती के साथ कहा, 'मैं जिन चैनलों और शो पर जाता हूं, वहां मैं अपने गानों या फिल्मों का प्रमोशन नहीं करता. मैं वहां सिर्फ अपने राज्य पंजाब की बात करता हूं. मैंने उस शो में पंजाब का प्रमोशन किया. मेरी टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरी मदद भी पहुंचाई थी. जो लोग झंडे दिखाना चाहते हो, जितने चाहो दिखा लो.' उन्होंने यह भी बताया कि वे पंजाब से बहुत प्यार करते हैं और हर मंच पर पंजाब का नाम लेते हैं. उनकी यह बात सुनकर कई फैंस और भी ज्यादा प्रभावित हुए.

टीवी पर दिलजीत की अपीयरेंस

दिलजीत दोसांझ जिमी फॉलन के शो में दूसरी बार गए थे. पहली बार 2024 में वे इस शो में आए थे, तब उन्हें दुनिया के सबसे बड़े पंजाबी कलाकार के रूप में पेश किया गया था. यह उनके लिए बहुत बड़ी अचीवमेंट थी.

फिल्मों में दिलजीत

दिलजीत सिर्फ अच्छे सिंगर ही बल्कि एक शानदार एक्टर भी हैं. हाल ही में उन्हें अनुराग सिंह की फिल्म 'बॉर्डर 2' में देखा गया. यह फिल्म जेपी दत्ता की पुरानी मशहूर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है. इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी जैसी बड़ी हस्तियां भी थी. अब जल्द ही वे निर्देशक इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार हैं. यह फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली है. इम्तियाज अली और दिलजीत की यह जोड़ी पहले भी 'अमर सिंह चमकीला' फिल्म में साथ काम कर चुकी है, जो नेटफ्लिक्स पर बहुत हिट रही थी.

bollywood
अगला लेख