खिड़की से लोग पत्थर मारते हैं...कश्मीरी पत्थरबाजों पर फिर बोले Samay Raina, कपिल के शो में मचाएंगे धमाल
इस बार समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया की जोड़ी कपिल शर्मा के शो में एक साथ नजर आएगी, जहां इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर भी जमकर मजाक किया जाएगा. इस बीच समय ने एक बार फिर कश्मीरी पत्थरबाजों पर कमेंट किया है.
कश्मीरी पत्थरबाजों पर फिर बोले Samay Raina
नेटफ्लिक्स का लोकप्रिय कॉमेडी शो The Great Indian Kapil Show एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार शो खास तौर पर वर्ल्ड लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड को लेकर चर्चा में बना हुआ है. शो के होस्ट कपिल शर्मा के साथ इस बार ऐसा गेस्ट लाइनअप देखने को मिलेगा, जो ऑडियंस को जमकर एंटरटेन करेगा.
इस बार स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की जोड़ी एक साथ नजर आएगी, जहां कई पुराने किस्सों पर नमक लगाया जाएगा. हालांकि, शो के दौरान समय ने एक बार फिर कश्मीरी पत्थरबाजों पर कमेंट किया है, जिसे
कपिल के शो में समय-रणवीर की एंट्री
इस बार कपिल शर्मा के शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाबादिया आ रहे हैं. इस दौरान दोनों की मस्ती देखने को मिली. आप 2 मई को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर यह शो देख सकते हैं.
कपिल ने जमकर खींची रणवीर की टांग
इस दौरान रणवीर ने कहा कि 'मैं यह कहना चाहूंगा कि समय रैना का दिल बहुत साफ है. इस पर कपिल मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि हां-हां आप किसी का शो बंद करवा दो और फिर भी वह आपको जिंदा छोड़ दे, तो ऐसे इंसान का दिल तो साफ ही होगा. फिर रणवीर बताते हैं कि पिछले एक साल में हमारी दोस्ती काफी गहरी हो गई है. इस पर समय कहते हैं कि ऐसा इसे लगता है, वो भी सही है. इस पर कपिल कहते हैं कि हो ही जाती है दोस्ती, धारा भी तो एक ही लगी होगी दोनों पर.'
कश्मीरी पत्थरबाजों को फिर लिया आड़े हाथ
इस शो के दौरान एक बार फिर से समय रैना ने कश्मीरी पत्थरबाजों को नेशनल टीवी पर आड़े हाथ लिया. दरअसल समय ने कहा कि वह हमेशा से टीवी पर आना चाहते थे, लेकिन शो वाले ओटीटी पर आ गए. मैं सच में सिद्धू पाजी आपसे प्यार करता हूं. इस पर सिद्धू कहते हैं कि बेटा भगवान एक दरवाज़ा बंद करता है तो 10 खिड़कियां खोलता है, तू खिड़की देख. ऐसे में समय तुरंत बोल जाते हैं कि उन सबसे लोग पत्थर मारते हैं.




