क्या है Trisha Krishnan की क्रिप्टिक पोस्ट IYKYK का मतलब? अब कौनसा हिंट देना चाहती हैं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर ‘IYKYK’ वाली रहस्यमयी स्टोरी शेयर कर फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया. यह पोस्ट ऐसे समय आई जब विजय की पार्टी TVK सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल करने की खबरों में थी.
शुक्रवार दोपहर को एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया. स्टोरी में सिर्फ तीन चीजें थीं – 'IYKYK' लिखा हुआ, एक बिना किसी भाव का कार्टून चेहरा वाला स्टिकर, और कुछ परछाइयों की तस्वीर जिसमें वे आपस में बातें कर रही थी. उनके मुंह से निकल रहे स्पीच बबल्स में लिखा था 'ब्लाह ब्लाह ब्लाह' और 'याद्दा याद्दा'. स्टोरी में न कोई कैप्शन था, न कोई हैशटैग, और न ही कोई सफाई बस इतना ही.
लेकिन तृषा के फॉलोअर्स के लिए यह काफी था. इधर राजनीति की बात करें तो एक्टर-राजनेता विजय की पार्टी टीवीके को बड़े समर्थन मिल गए. सीपीआई, सीपीआई (एम) और वीसीके जैसे दलों का साथ मिलने के बाद टीवीके को 118 विधायकों का बहुमत हासिल हो गया. कई दिनों की अनिश्चितता के बाद आखिरकार विजय के नेतृत्व वाली पार्टी ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया. चुनाव परिणाम आने के बाद राज्यपाल ने विजय से बहुमत साबित करने को कहा था. तृषा की यह स्टोरी ठीक उसी वक्त आई जब चारों तरफ ये खबरें गर्म थी.
तृषा का अंदाज तो हमेशा से यही रहा है
तृषा कृष्णन पिछले दो दशक से लगातार अच्छी फिल्में दे रही हैं और चर्चा में बनी हुई हैं. लेकिन पिछले कुछ महीनों से वे खास तौर पर सुर्खियों में हैं. हालांकि न उन्होंने खुद कुछ कहा है और न ही किसी दूसरे पक्ष ने. वे हमेशा कम बोलती हैं, सिर्फ उतना ही कहती हैं जितना जरूरी हो, बाकी सब दर्शकों और फॉलोअर्स के समझने पर छोड़ देती हैं.
कैसे शुरू हुई यह चर्चा?
23 अप्रैल को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का मतदान हुआ. चेन्नई में वोट डालने के बाद तृषा ने इंस्टाग्राम पर अपनी उंगली में लगी स्याही की फोटो शेयर की. साथ में उन्होंने 2004 की सुपरहिट फिल्म 'घिल्ली' का गाना 'अर्जुनार विल्लू' लगाया, जिसमें उन्होंने विजय के साथ काम किया था. बहुत से लोग इसे संकेत मान बैठे. कमेंट्स में लिखा गया- 'घिल्ली का गाना! कोड वर्ड समझ गया' लेकिन तृषा ने, जैसा कि उनकी आदत है, कोई जवाब नहीं दिया.
उससे पहले की मुलाकात
इससे पहले 5 मार्च को एक शादी के रिसेप्शन में विजय और तृषा दोनों एक साथ नजर आए. विजय ने सुनहरी कमीज के साथ पारंपरिक धोती पहनी थी, जबकि तृषा ने सुनहरी साड़ी और खूबसूरत लाल ब्लाउज पहनकर पूरे फंक्शन में छा रखा था. दोनों की इस जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए.
IYKYK का मतलब
इंटरनेट पर 'IYKYK' का पूरा मतलब है- If You Know, You Know यानी 'अगर आपको पता है, तो आपको पता है' यह तब इस्तेमाल किया जाता है जब कोई बात सिर्फ जानकार लोगों को समझ आती है और बाकियों को कुछ समझाने की जरूरत नहीं पड़ती. तृषा की स्टोरी में 'ब्लाह ब्लाह' और 'याद्दा याद्दा' वाली परछाइयों की तस्वीर के साथ यह और भी मतलबदार लग रही है. जैसे कोई दूर खड़े होकर सबकी बेमतलब की बातों को देख रहा हो और हल्का-सा मुस्कुरा रहा हो.




