Begin typing your search...

20 साल पहले आए Honey Singh और Badshah के इस गाने पर लगा बैन, दोनों रैपर सॉन्ग से ऐसे झाड़ते हैं पल्ला

करीब 20 साल पहले रिलीज हुआ गाना ‘Volume 1’ अब एक बार फिर विवादों में आ गया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इसके बोलों को आपत्तिजनक बताते हुए इसे हर प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है, यहां तक कि इसके छोटे हिस्से भी ऑनलाइन नहीं रहेंगे.

honey singh
X

Volume 1 गाने पर लगा बैन

( Image Source:  instagram-@badboyshah and @yoyohoneysingh )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 2 April 2026 5:56 PM IST

करीब 20 साल पहले रिलीज हुआ हनी सिंह और बादशाह का गाना ‘Volume 1’ एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह इसकी पॉपुलैरिटी नहीं बल्कि विवाद है. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस गाने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए इसे हर प्लेटफॉर्म से हटाने का ऑर्डर दिया है. कोर्ट ने इसके शब्दों को बेहद वल्गर और महिलाओं के लिए अपमानजनक बताते हुए कहा कि यह ऐसा मामला है, जिसने अदालत की अंतरात्मा तक झकझोर दी.

दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को लेकर हमेशा बादशाह और हनी सिंह ने अपना पल्ला झाड़ा है. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब साफ है कि ‘Volume 1’ अब पूरी तरह डिजिटल दुनिया से गायब हो जाएगा.

कोर्ट ने क्यों लिया यह फैसला?

सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इस गाने के बोल बेहद आपत्तिजनक हैं. कोर्ट के मुताबिक, गाना महिलाओं का अपमान करता है और उन्हें सिर्फ एक वस्तु की तरह दिखाता है. जज ने यह भी कहा कि यह ऐसा मामला है, जिसने अदालत की अंतरात्मा को झकझोर दिया. इसी वजह से सरकार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और म्यूजिक ऐप्स को आदेश दिया गया कि इस गाने को पूरी तरह से हर जगह से हटा दिया जाए.

हर प्लेटफॉर्म से हटेगा गाना

अदालत ने साफ निर्देश दिया है कि यह गाना जहां-जहां भी मौजूद है, उसे तुरंत हटाया जाए. चाहे पूरा गाना हो या उसका छोटा सा हिस्सा, कुछ भी इंटरनेट पर नहीं रहना चाहिए. इसके साथ ही गाने से जुड़े कलाकारों को भी कहा गया है कि वे इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से डिलीट करें. यह फैसला एक याचिका पर सुनवाई के बाद लिया गया, जिसमें गाने के कंटेंट पर आपत्ति जताई गई थी. कोर्ट का मानना है कि ऐसे गाने समाज में गलत असर डालते हैं और महिलाओं की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए इन्हें सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर नहीं होना चाहिए.

हनी सिंह और बादशाह ने किया इनकार

‘Volume 1’ गाने को लेकर जब भी हनी सिंह और बादशाह से सवाल पूछे गए, तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया कि यह गाना उन्होंने नहीं गाया है. अब जब यह गाना फिर सुर्खियों में आया है, तो दोनों के बीच का पुराना विवाद भी एक बार फिर चर्चा का हिस्सा बन गया है.

अगला लेख