Begin typing your search...

क्या बंद हो रहा है नंबर वन शो Naagin 7? दर्शकों को पसंद नहीं आया AI का इस्तेमाल

'नागिन 7' की TRP लगातार गिरने से शो के बंद होने की खबरें तेज हो गई हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच प्रियंका चहर चौधरी ने पॉपुलैरिटी चार्ट में नंबर 1 बनकर फैंस को बड़ी राहत दी है.

Naagin 7 Going Shut Down
X
Naagin 7 Going Shut Down
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 2 April 2026 11:18 AM

'नागिन 7' (Naagin 7) शो को लेकर फैंस में पहले बहुत ज्यादा एक्साइटेड था, क्योंकि ये एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो है. लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, शो वैसा कमाल नहीं दिखा पाया जैसा लोग उम्मीद कर रहे थे. अब ये शो काफी मुश्किल हालत में पहुंच चुका है. टीआरपी लिस्ट में 'नागिन 7' अब सबसे नीचे की तरफ चला गया है. इसकी रेटिंग्स सुधरने की बजाय लगातार गिरती ही जा रही हैं. ऐसे में अब प्रियंका चहर चौधरी और नमिक पॉल वाले इस शो के बंद होने की खबरें तेजी से फैल रही हैं, फैंस इस खबर को सुनकर काफी हैरान और परेशान हैं.

Entertainment Tadka नाम की वेबसाइट के मुताबिक, एकता कपूर का ये पॉपुलर शो 'नागिन 7' अभी बजट की बड़ी समस्या से जूझ रहा है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि शो में ज्यादा AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करने की वजह से भी क्वालिटी पर असर पड़ा है. शुरुआत में जब 'नागिन 7' Colors TV पर आया था, तब ये टीआरपी चार्ट में नंबर 1 पर पहुंच गया था और कई हफ्तों तक टॉप पर बना रहा. लेकिन धीरे-धीरे शो की रेटिंग्स में तेज गिरावट शुरू हो गई. कुछ हफ्तों तक टॉप 5 में रहने के बाद ये और नीचे खिसकता चला गया. अब तो ये टॉप 10 में भी अपनी जगह नहीं बना पा रहा है.

IMDB

क्या ये सिर्फ अप्रैल फूल का मजाक है?

हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स या कलर्स चैनल की तरफ से इस बंद होने वाली खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. Tellychakkar जैसी वेबसाइट का कहना है कि ये पूरी खबर सिर्फ अप्रैल फूल का मजाक भी हो सकती है यानी ये सच नहीं भी हो सकता.

IMDB

ये भी पढ़ें :Dhurandhar 2: 14 दिन में 1466 करोड़ पार, फिर भी क्यों सुस्त पड़ी Ranveer Singh की फिल्म?

प्रियंका चहर चौधरी फिर नंबर 1

शो की खराब रेटिंग्स के बावजूद, नायिका प्रियंका चहर चौधरी ने जबरदस्त कमबैक किया है. ताजा पॉपुलैरिटी चार्ट के मुताबिक, 13वें हफ्ते में प्रियंका ने सबसे पॉपुलर हिंदी टीवी एक्टर्स की लिस्ट में फिर से नंबर 1 का स्थान हासिल कर लिया है. शो की रेटिंग्स में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रियंका की फैन फॉलोइंग इतनी मजबूत है कि उन्होंने कई बड़े टीवी स्टार्स को पीछे छोड़ दिया. उनके ठीक पीछे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित हैं. इस लिस्ट में कुछ नए नाम भी शामिल हुए हैं, लेकिन प्रियंका की लगातार बनी हुई लोकप्रियता साफ दिख रही है. ये बात साबित करती है कि दर्शक अलग-अलग तरह के शोज में भी प्रियंका को बहुत पसंद करते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है. अभी इंतजार है कि शो के बारे में आखिरकार क्या फैसला होता है क्या ये सच में बंद हो जाएगा या ये सिर्फ एक मजाक था? फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शो अपनी पुरानी लय में वापस आ जाए.

अगला लेख