Begin typing your search...

परदादा पृथ्वीराज कपूर के नक्शेकदम पर Ranbir Kapoor, 92 साल बाद परपोते ने दोहराई 'राम' की लेगेसी

रणबीर कपूर दिवाली 2026 पर ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो कपूर परिवार के लिए ऐतिहासिक पल है. करीब 92 साल पहले उनके परदादा पृथ्वीराज कपूर ने फिल्म ‘सीता’ में यही भूमिका निभाई थी.

Ramayan 2026 Ranbir Kapoor
X
After 92 years, the legacy of 'Rama' will be alive again
( Image Source:  X: @vedikabaisa )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 2 April 2026 12:54 PM

इस साल भारतीय फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक समय है. बड़े पर्दे पर एक के बाद एक धांसू फिल्में आने वाली हैं, जिनकी वजह से दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. 'धुरंधरः द रिवेंज' रिलीज होने के बाद अब सबकी नजरें यश की अगली फिल्म 'टॉक्सिक' पर टिकी हुई हैं. यश के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह फिल्म जून 2026 में सिनेमाघरों में आने वाली है और इसमें यश एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इन दिनों दिवाली के त्योहारी मौसम की है. इस बार दिवाली 2026 पर रणबीर कपूर नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ग्रैंड फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे.

92 साल के बाद राम की भूमिका

इस खबर से राम भक्तों और फिल्म प्रेमियों की खुशी दोगुनी हो गई है. पौराणिक महाकाव्य 'रामायण' को लेकर सोशल मीडिया पर बातें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में दर्शकों को यह जानकर बहुत अच्छा लगा और आश्चर्य भी हुआ कि रणबीर कपूर 92 साल से भी ज्यादा समय के बाद बड़े पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. दरअसल, उनके परदादा पृथ्वीराज कपूर ने साल 1934 में बनी फिल्म 'सीता' में भगवान राम का किरदार निभाया था. अब लगभग एक सदी बाद उनके परपोते रणबीर उसी पवित्र और सम्मानित भूमिका को दोबारा जीवंत कर रहे हैं. यह बॉलीवुड के इतिहास में एक अनोखा और ऐतिहासिक पल है. कपूर परिवार की दो अलग-अलग पीढ़ियां इस महान किरदार को बड़े पर्दे पर बखूबी निभा रही हैं.

'सीता' फिल्म में पृथ्वीराज कपूर का राम रोल

पृथ्वीराज कपूर भारतीय सिनेमा के उन शुरुआती लीजेंड एक्टर्स में से एक थे, जिन्होंने पौराणिक किरदारों को पर्दे पर सजीव रूप दिया. 1934 में बनी फिल्म 'सीता' में उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया. उनके सामने दुर्गा खोटे ने मां सीता की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म का निर्देशन देबकी बोस ने किया था. उस समय की यह फिल्म काफी चर्चित रही थी. पृथ्वीराज कपूर तब सिर्फ 28 साल के थे, लेकिन उन्होंने राम की छवि को बहुत शानदार तरीके से पेश किया. यह फिल्म रामायण के उत्तर कांड पर आधारित थी और इसमें सीता की भक्ति और परीक्षाओं को खास जगह दी गई थी.

रणबीर कपूर वाली 'रामायण' फिल्म के बारे में

लगभग 92 साल बाद अब उनके परपोते रणबीर कपूर एक बहुत बड़े बजट और ग्रैंड एपिक रामायण को सिनेमाई रूप दे रहे हैं. फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं. फिल्म में उनके साथ कई बड़े कलाकार हैं:

साई पल्लवी- मां सीता

यश- रावण

रवि दुबे- लक्ष्मण

सनी देओल- हनुमान

यह महाकाव्य दो भागों में बनी है

रामायण: भाग 1- दिवाली 2026 (8 नवंबर 2026) को रिलीज होगी

रामायण: भाग 2- दिवाली 2027 को रिलीज होगी

दर्शकों को मिलेगा ग्रैंड एक्सपीरियंस

फिल्म को वर्ल्ड लेवल पर IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों को ग्रैंड एक्सपीरियंस मिलेगा. हाल ही में फिल्म का पहला ग्लिंप्स (टीजर) लॉस एंजेलिस में दिखाया गया और लोगों की प्रतिक्रियाएं बहुत पॉजिटिव रहीं. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि कपूर परिवार की सिनेमाई विरासत का सुंदर उदाहरण है. पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई राम की यह यात्रा अब रणबीर कपूर के साथ फिर से जीवंत हो रही है.

ranbir kapoorbollywood
अगला लेख