Begin typing your search...

कौन हैं वो कॉमेडियन जिन्हें Zepto ने लगाया 50 हजार रुपये का चूना? फेक Apple Watch मिलने का लगाया आरोप

मशहूर कॉमेडियन वीर दास ने किया है, जिसके बाद उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीर दास का आरोप है कि Zepto से ऑर्डर की गई Apple Watch की जगह उन्हें नकली घड़ी मिली.

vir das
X

किस कॉमेडियन को Zepto ने भेजी नकली एप्पल वॉच

( Image Source:  instagram-@virdas )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 15 Jun 2026 5:41 PM IST

ऑनलाइन शॉपिंग में गलत सामान मिलने की शिकायतें तो अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन जब ऐसा किसी बड़े सेलिब्रिटी के साथ हो जाए तो मामला सुर्खियों में आ जाता है. इस बार मशहूर कॉमेडियन और एक्टर वीर दास ने दावा किया है कि उन्होंने Zepto से करीब 50 हजार रुपये की Apple Watch मंगाई थी, लेकिन उन्हें जो प्रोडक्ट मिला, उसे देखकर उनके होश उड़ गए.

वीर दास ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें असली Apple Watch की जगह नकली घड़ी भेजी गई. उनकी पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए, जिसके बाद Zepto को सामने आकर सफाई देनी पड़ी.

क्या है मामला?

वीर दास ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने शूट के लिए एप्पल वॉच मंगवाई थी. इसके बाद उन्होंने बॉक्स ओपन करके दिखाया जिसमें कोई लोगो नहीं था. इतना ही नहीं, चार्जर पर भी लोगो नहीं था और घड़ी पर मेड इन चीन लिखा हुआ था.

कस्टमर सपोर्ट से भी नहीं मिली मदद

वीर दास ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले को लेकर कंपनी के कस्टमर केयर से कॉन्टैक्ट किया, तो उन्हें कोई सॉल्यूशन नहीं मिला. इसी वजह से उन्होंने अपनी शिकायत सोशल मीडिया पर पब्लिक कर दी. उनकी पोस्ट देखते ही कई लोगों ने Zepto से जवाब मांगा.

Zepto ने क्या कहा?

मामला चर्चा में आने के बाद Zepto कंपनी ने जवाब दिया. कंपनी ने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है और प्रोडक्ट को वापस मंगाने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आखिर गलती कहां हुई. Zepto ने यह भी बताया कि महंगे सामान की डिलीवरी के समय कस्टमर्स को OTP दिया जाता है और पैकेज को अच्छी तरह जांचने के बाद ही OTP शेयर करना चाहिए.

कौन हैं वीर दास

इस विवाद के बीच Vir Das अपनी फिल्म Happy Patel को लेकर भी चर्चा में हैं. यह उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म है. फिल्म को आमिर खान का सपोर्ट मिला है और इसमें इमरान खान, मोना सिंह, मिथिला पालकर और शारिब हाशमी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं.

अगला लेख