Begin typing your search...

OTT Releases May 2026: Citadel 2 से लेकर Kartavya तक, इस महीने आएंगी 10 धमाकेदार वेब सीरीज और फिल्में

मई 2026 में OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें एक्शन, थ्रिलर, क्राइम और फैंटेसी का जबरदस्त मिश्रण है. इस लिस्ट में ‘अनदेखी 4’ से लेकर ‘सिटाडेल 2’ और ‘कर्तव्य’ तक कई बड़े नाम शामिल हैं.

OTT Releases May 2026: Citadel 2 से लेकर Kartavya तक, इस महीने आएंगी 10 धमाकेदार वेब सीरीज और फिल्में
X
OTT Releases May 2026
( Image Source:  Youtube: Prime Video India, IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 1 May 2026 12:00 PM

साल 2026 का मई महीना दर्शकों के लिए काफी मजेदार होने वाला है. इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ढेर सारी नई सीरीज और फिल्में रिलीज़ हो रही हैं. कुछ पुरानी पॉपुलर सीरीज के नए सीजन आ रहे हैं, तो कुछ बिल्कुल नई कहानियां भी शुरू हो रही हैं. अगर आप एक्शन, थ्रिलर, क्राइम, ड्रामा या फैंटेसी पसंद करते हैं, तो इस महीने आपके लिए काफी ऑप्शन्स हैं. आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी वेब सीरीज और फिल्में मई 2026 में ओटीटी पर आने वाली हैं.

1. अनदेखी सीजन 4

प्लेटफॉर्म: सोनी लिव

कास्ट : हर्ष छाया, सूर्य शर्मा, अंकुर राठी

रिलीज़ डेट: 1 मई

सीरीज दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली देसी क्राइम थ्रिलर सीरीज अनदेखी अब अपने चौथे सीजन के साथ वापस आ रही है. इस सीजन में भी रहस्य, ट्विस्ट और सस्पेंस की भरपूर है.

2. सिटाडेल 2

प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

कास्ट : प्रियंका चोपड़ा जोनास

रिलीज़ डेट: 6 मई

एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर प्रियंका चोपड़ा जोनास अपनी हिट स्पाई सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही हैं. ग्लोबल स्पाई वर्ल्ड में फिर से खतरनाक मिशन, जबरदस्त एक्शन और दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. एक्शन थ्रिलर के दीवाने इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

3. लुक्खे

प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

कास्ट : राशी खन्ना, पलक तिवारी

रिलीज़ डेट: 8 मई

एक्शन ड्रामा यह नई सीरीज एक्शन और ड्रामा का मिश्रण है. राशी खन्ना और पलक तिवारी जैसे कलाकारों के साथ यह सीरीज युवा दर्शकों को खास तौर पर पसंद आने वाली है.

4. ग्लोरी

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

कास्ट : दिव्येंदु, जन्नत जुबैर, पुलकित सम्राट

रिलीज़ डेट: 1 मई

क्राइम, स्पोर्ट्स ड्रामा, थ्रिलर स्पोर्ट्स और क्राइम थ्रिलर का अनोखा कॉम्बिनेशन. इस सीरीज में खेल के मैदान के पीछे छिपे गहरे राज़, सस्पेंस और ड्रामा देखने को मिलेगा. दिव्येंदु, जन्नत जुबैर और पुलकित सम्राट की जबरदस्त परफॉर्मेंस वाली यह सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी.

5. जैक रयान: घोस्ट वॉर

प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

कलाकार: जॉन क्रॉसिंस्की, सिएना मिलर, खालिद लैथ

रिलीज़ डेट: 20 मई

एक्शन, थ्रिलर जॉन क्रॉसिंस्की की मशहूर जैक रयान सीरीज अब एक नई फिल्म के रूप में आ रही है. नाम है घोस्ट वॉर। इसमें खतरनाक एक्शन, जासूसी और इंटरनेशनल साजिशों की कहानी होगी.

6. स्पाइडर-नोयर

प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

कलाकार: निकोलस केज, लैमोर्न मॉरिस, अब्राहम पॉपुला

रिलीज़ डेट: 27 मई

एक्शन निकोलस केज जैसे दमदार एक्टर वाली यह एक्शन सीरीज महीने के आखिर में रिलीज़ हो रही है. इसमें तेज रफ्तार एक्शन और रोमांचक कहानी होने की उम्मीद है.

7. द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड

प्लेटफॉर्म: जी5

कास्ट: उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया

रिलीज़ डेट: 1 मई

ड्रामा, थ्रिलर बहुत चर्चित फिल्म द केरल स्टोरी का दूसरा भाग अब गोज बियॉन्ड नाम से आ रहा है. यह फिल्म पहले से भी ज्यादा गहरी और थ्रिलिंग होने वाली है.

8. सपने वर्सेज एवरीवन 2

प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

कास्ट : अंबरीश वर्मा, परमवीर चीमा, विजयंत कोहली

रिलीज़ डेट: 1 मई

साइकोलॉजिकल ड्रामा पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर. इस सीरीज के दूसरे सीजन में सपनों और हकीकत के बीच का स्ट्रगल और गहरे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

9. राकासा

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

कास्ट : संगीत शोभन, वेन्नेला किशोर, आशीष विद्यार्थी

रिलीज़ डेट: 1 मई

फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फैंटेसी, हॉरर और कॉमेडी का मजेदार मिक्सचर. यह फिल्म हॉरर को हल्का-फुल्का और एंटरटेनमेंट तरीके से पेश करेगी.

10. कर्तव्य

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

कास्ट: सैफ अली खान

रिलीज़ डेट: 15 मई

क्राइम ड्रामा सैफ अली खान की नई फिल्म 'कर्तव्य' क्राइम और ड्रामा से भरी हुई है. पुलिस और अपराध की दुनिया को दिखाती यह फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.

bollywood
अगला लेख