Begin typing your search...

Tumbbad 2 Update: आलिया भट्ट की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज!

'तुम्बाड 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट के स्पेशल रोल की चर्चा तेज हो गई है. फिल्म 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी और इसमें पहले से ज्यादा सस्पेंस और पौराणिक रहस्य देखने को मिलेगा.

Tumbbad 2 Update: आलिया भट्ट की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज!
X
( Image Source:  Instagram: aliaabhatt, IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 1 May 2026 11:01 AM IST

'तुम्बाड' (Tumbbad) फिल्म रिलीज हुए छह साल बीत चुके हैं. अब इसके सीक्वल यानी दूसरी भाग की बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है. 2024 में एक्टर सोहम शाह ने इस मचअवेटेड फिल्म 'तुम्बाड 2' (Tumbbad 2) की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी थी. उम्मीद की जा रही है कि यह पहली फिल्म से कहीं ज्यादा ग्रैंड, इंट्रेस्टिंग और बेहतर बनेगी. पहली 'तुम्बाड' फिल्म का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था.

अब इस सीक्वल को निर्देशक आदेश प्रसाद संभाल रहे हैं. मार्च 2024 में सोहम शाह ने एक बड़ी खबर दी थी कि मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं और अब एक नई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी फिल्म में एक खास स्पेशल भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

आलिया भट्ट की भूमिका

सूत्रों के मुताबिक आलिया भट्ट 'तुम्बाड 2' में स्पेशल अपीयरेंस के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म की शूटिंग अभी मुंबई में चल रही है. एक सूत्र ने मिड-डे अखबार को बताया कि आलिया की यह छोटी-सी भूमिका फिल्म की कहानी में बहुत अहम मोड़ लाएगी. निर्माताओं को एक ऐसे कलाकार की तलाश थी जो कम समय में भी स्क्रीन पर गंभीरता, रहस्य और गहराई भर सके. खबरों के अनुसार आलिया भट्ट इस भूमिका के लिए बिल्कुल फिट बैठती है. फिल्म में 'हस्तर देवता' से जुड़ी प्राचीन पौराणिक कथाओं और शाप की कहानी को और भी गहराई से दिखाया जाएगा.

शूटिंग का प्लान

आलिया भट्ट 3 मई से 'तुम्बाड 2' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं. कुल मिलाकर वे सिर्फ दो दिन शूटिंग करेंगी. 6 मई के बाद शूटिंग फिर से शुरू हो सकती है. लेकिन 4 मई को आलिया को मेट गाला इवेंट में शामिल होना है, इसलिए कुछ सीन के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जा सकता है. फिल्म की शूटिंग माढ आइलैंड पर एक बहुत बड़े और शानदार सेट पर की जा रही है. पूरी प्लानिंग बहुत सोच-समझकर की गई है ताकि आलिया का काम आसानी से पूरा हो सके.

रिलीज डेट की अनाउंसमेंट

30 अप्रैल को सोहम शाह ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा की. उन्होंने बताया कि 'तुम्बाड 2' 3 दिसंबर 2027 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्माण सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है.

आलिया भट्ट की अन्य फिल्में

काम के मामले में आलिया भट्ट काफी व्यस्त हैं. आखिरी बार उन्हें वासन बाला की फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था, जिसमें वेदांग रैना उनके साथ थे. अब उनकी अगली फिल्म यश राज फिल्म्स की 'अल्फा' है, जो 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है. पहले इसे क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन अब डेट आगे बढ़ गई है. 'अल्फा' के बाद आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी.

Alia Bhattbollywood
अगला लेख