Begin typing your search...

थोड़ा सा अपने वेट पर मेहनत करो, क्या अपने वजन को लेकर Bhojpuri Bawaal में रोएंगी आम्रपाली दुबे?

जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर 2 अगस्त से रात 10.30 बजे भोजपुरी बवाल नाम का रियलटी शो आने वाला है, जिसे लेकर दर्शक उत्साहित हैं. शो में भोजपुरी फिल्म जगत की कई हस्तियां देखने को मिलेंगी.

थोड़ा सा अपने वेट पर मेहनत करो, क्या अपने वजन को लेकर Bhojpuri Bawaal में रोएंगी आम्रपाली दुबे?
X
( Image Source:  Netflix )

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर जल्द ही एक शो आने वाला है जिसका नाम है भोजपुरी बवाल. इस शो का एक नया वीडियो जियो हॉटस्टार पर शेयर किया गया है. इसकी शुरुआत होती है आम्रपाली के इंट्रोडक्शन के साथ. इसके बाद फिर निरहुआ उन्हें उनके वजन को लेकर नसीहत देते दिख रहे हैं कि सुंदर दिखती हो. इतना ही नहीं आम्रपाली की मां उनसे कहती हैं, 'आप थोड़ा अपनी हेल्थ पर काम करो.' इसके बाद आम्रपाली रो पड़ती हैं.

इससे कुछ समय पहले ही रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ था. गाने के वीडियो में एक बेहद ग्रैंड और लग्जरी रॉयल नीलामी का सेट देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े चेहरे जैसे पवन सिंह, निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली एक साथ नजर आ रहे हैं. निरहुआ ने हाथ में लाल गमछा लिया हुआ है और आम्रपाली ने घूंघट लिया हुआ है. वहीं पवन सिंह बाइक पर एंट्री लेते हैं. वहीं एक वीडियो में दिख रहा है कि स्टार्स आपस में बात करते हुए लड़ जाते हैं.




शो में कंटेंस्टेंट के तौर पर निरहुआ, आम्रपाली, पवन सिंह काजल रघवानी और तेज प्रतार यादवव नजर आएंगे. दर्शकों को शो पर बहुत मजा आने वाला है. टीजर की शुरुआत में कलाकार डिनर टेबल पर बैठे शो को पेश करने के तरीके पर सहमति बनाने की कोशिश करते नजर आते हैमजाक-मस्ती जल्द ही आरोपों में बदल जाती है, और सितारे कैमरे के सामने एक-दूसरे के बारे में फैली अफवाहों और विवादों पर सवाल उठाते हैं. लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता और गायक निरहुआ प्रोमो का अंत कैमरे की ओर इशारा करते हुए एक लाइन से करते हैं.




भोजपुरी बवाल जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स पर रात 10.30 बजे दिखाया जाएगा. आम्रपाली और निरहुआ ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है. निरहुआ हिंदुस्तानी में दोनों की जोड़ी और केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.


इसके अलावा निरहुआ चलल ससुराल 2 में भी दोनों ने खूब वाहवाही बटोरी थी. यह एक एक्शन और रोमांस से भरपूर ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. राजा डोली लेके आजा एक पारिवारिक फिल्म थी जिले लोगों ने सराहा था. दोनों के 'राजा डोली लेके आजा', 'गोदनवा', और 'बीड़ी' जैसे गाने बेहद प्रसिद्ध हैं.

अगला लेख