Begin typing your search...

इस वीकेंड देखें बॉलीवुड की ये 10 डार्क कॉमेडी फिल्में, हंसी के साथ मिलेगा सस्पेंस और क्राइम का तगड़ा डोज

अगर आप एक जैसी फिल्मों से बोर हो चुके हैं और इस वीकेंड कुछ नया देखना चाहते हैं, तो डार्क कॉमेडी फिल्मों का यह शानदार कलेक्शन आपके लिए परफेक्ट है. इन फिल्मों में हंसी, सस्पेंस, क्राइम और अनपेक्षित ट्विस्ट का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा.

इस वीकेंड देखें बॉलीवुड की ये 10 डार्क कॉमेडी फिल्में, हंसी के साथ मिलेगा सस्पेंस और क्राइम का तगड़ा डोज
X
रूपाली राय
By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 6 Jun 2026 3:05 PM IST

इस वीकेंड अगर आप कुछ अलग और हटकर देखना चाहते हैं, तो डार्क कॉमेडी फिल्में आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं. डार्क कॉमेडी ऐसी फिल्मों की जॉनर है, जिसमें गंभीर, रहस्यमयी या क्राइम से जुड़ी घटनाओं को कॉमेडी के साथ पेश किया जाता है. बॉलीवुड में भी कई ऐसी शानदार फिल्में बनी हैं, जो आपको हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर देती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 10 बेहतरीन बॉलीवुड डार्क कॉमेडी फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप इस वीकेंड अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

1. दिल्ली बेली

बॉलीवुड की सबसे चर्चित डार्क कॉमेडी फिल्मों में से एक है. फिल्म तीन दोस्तों की कहानी दिखाती है, जो अनजाने में एक बड़े क्राइम के जाल में फंस जाते हैं. तेज रफ्तार कहानी, मजेदार डायलॉग और unexpected घटनाएं इसे बेहद मनोरंजक बनाती हैं.

2. ब्लैकमेल

इस फिल्म में एक आम आदमी की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसे अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चलता है. बदला लेने की कोशिश में वह खुद कई अजीब और मजेदार परिस्थितियों में फंस जाता है. फिल्म में हास्य और सस्पेंस का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है.

3. अंधाधुन

आयुष्मान खुराना की यह फिल्म डार्क कॉमेडी और थ्रिलर का शानदार उदाहरण है. एक अंधे पियानोवादक की कहानी कई ऐसे मोड़ लेती है, जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल है। फिल्म का हर सीन दर्शकों को बांधे रखता है.

4. कालकांडी

सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जिसे अपनी जिंदगी के बारे में चौंकाने वाली खबर मिलती है. इसके बाद वह एक रात में कई अनोखे अनुभवों से गुजरता है. फिल्म का अनोखा अंदाज और हास्य इसे खास बनाता है.

5. मोनिका, ओ माय डार्लिंग

मर्डर, धोखा और ब्लैकमेल से भरी यह फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है. कहानी में लगातार आने वाले ट्विस्ट और सरकास्टिक ह्यूमर इसे एक शानदार डार्क कॉमेडी बनाते हैं.

6. लूटकेस

एक साधारण आदमी को अचानक पैसों से भरा सूटकेस मिल जाता है. इसके बाद उसकी जिंदगी में जो उथल-पुथल मचती है, वही फिल्म की कहानी है. हल्के-फुल्के हास्य के साथ क्राइम और सस्पेंस का तड़का इसे मनोरंजक बनाता है.

7. डेढ़ इश्किया

यह फिल्म रोमांस, धोखे और हास्य का अनोखा मिश्रण पेश करती है. शानदार संवाद, बेहतरीन एक्टिंग और दिलचस्प कहानी इसे डार्क कॉमेडी लवर्स के लिए खास बनाते हैं.

8. मर्द को दर्द नहीं होता

यह फिल्म पारंपरिक सुपरहीरो कहानियों से अलग है. इसमें कॉमेडी, एक्शन और व्यंग्य का ऐसा मिश्रण देखने को मिलता है, जो इसे एक अलग पहचान देता है। फिल्म की कहानी और प्रस्तुति काफी अनोखी है.

9. हंटर

यह ऐसी डार्क कॉमेडी जिसे बच्चों के साथ देखने की गलती बिल्कुल न करें. एक ऐसा फ्लर्टी शख्स जिसे एक से ज्यादा रिलेशनशिप होते है जो प्यार से ज्यादा सिर्फ लस्ट ढूंढता है. फिर एक दिन वह ऐसी जगह फंसता है. जहां उसे जरूरत से ज्यादा अपना फ़्लर्ट करना भी भारी पड़ता है.

10. बीइंग साइरस

यह बॉलीवुड की शुरुआती डार्क कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है. कहानी एक रहस्यमयी युवक और एक अजीब परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म का वातावरण, किरदार और कहानी इसे बेहद खास बनाते हैं.

bollywood
अगला लेख