फरहान का रणवीर से बदला, फिल्म न करने का ऐसे सिखाया सबक, डॉन 3 विवाद में नया अपडेट
डॉन 3' विवाद के बीच रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर से कॉन्टैक्ट कर फ्यूचर में फिल्म करने का ऑफर दिया है, लेकिन उन्होंने यह ठुकरा दिया है.
बॉलीवुड में इन दिनों 'डॉन 3' को लेकर चल रहा विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है. रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने की खबरों के बाद अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने हाल ही में फरहान अख्तर से कॉन्टैक्ट कर फ्यूचर में साथ काम करने की बात कही है.
हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स का दावा है कि फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर फिलहाल रणवीर के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के मूड में नहीं हैं. इसी वजह से यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.
क्या है पूरा विवाद?
'डॉन 3' की अनाउंसमेंट के बाद रणवीर सिंह को फिल्म का नया चेहरा बनाया गया था. लेकिन बाद में खबरें आने लगीं कि एक्टर ने फिल्म से दूरी बना ली है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म की स्क्रिप्ट, क्रिएटिव फैसलों और बार-बार हो रही देरी को लेकर दोनों पार्टी के बीच मतभेद पैदा हो गए थे. शुरुआत में इसे नॉर्मल माना गया, लेकिन बाद में मामला और गंभीर होता चला गया.
नया अपडेट क्या है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर और उनके प्रोडक्शन पार्टनर रितेश सिधवानी से कॉन्टैक्ट किया. बताया जा रहा है कि उन्होंने भविष्य में किसी नई फिल्म पर साथ काम करने का ऑफर भी रखा. इतना ही नहीं, रणवीर ने जोया अख्तर के साथ भी किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने की इच्छा जताई.
क्यों नहीं बनी बात?
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि फिलहाल फरहान और जोया, दोनों ही रणवीर के साथ किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के इच्छुक नहीं हैं. हालांकि इस बारे अभी तक दोनों तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.




