अदिति राव हैदरी और किरण राव दोनों हैं बहनें, हैदराबाद के शाही घराने से रखती हैं ताल्लुक
मर्डर 3, बॉस और पद्मावत जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अदिति राव हैदरी हैदराबाद की रहने वाली एक राजघराने परिवार से ताल्लुक रखती हैं। किरण राव और आदिति राव की बात की जाए तो दोनों चचेरी बहनें हैं।

अदिति राव हैदरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। मर्डर 3, बॉस और पद्मावत जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अदिति राव हैदरी हैदराबाद की रहने वाली एक राजघराने परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अदिति का सिर्फ राजघराने से ही नहीं, बल्कि राजनीति से भी गहरा नाता है। उनके परदादा सर अकबर हैदरी हैदराबाद के निजाम के प्रधानमंत्री थे।
अदिति राव हैदरी जब 17 साल की थीं, तभी उन्हें उस वक्त वकील और पब्लिक सर्वेंट रहे एक्टर सत्यदीप मिश्रा से प्यार हो गया था। दोनों ने चार साल तक डेट किया था और 21 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने 2002 में शादी कर ली थी। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चली। 2013 में खुद अदिति ने स्वीकारा कि वह और सत्यदीप अलग हो चुके हैं। हाल ही में अदिति ने एक्टर सिद्धार्थ के साथ सगाई की है।
दो शाही घरानों से है नाता
अदिति राव दो शाही घरानों से ताल्लुक रखती हैं। वह अकबर हैदरी की परपोती हैं और असम के पूर्व गवर्नर मोहम्मद सालेह अकबर की भतीजी हैं। वहीं अदिति की मां विद्या राव वानापर्थी (तेलंगाना का महबूबनगर) शाही परिवार के मुखिया राजा जे. रामेश्वर राव की सौतेली बेटी हैं। और किरण राव और आदिति राव की बात की जाए तो दोनों चचेरी बहनें हैं। जे. रामेश्वर राव अदिति के नाना हैं, जबकि वानापर्थी (तेलंगाना का महबूबनगर) के राजा किरण राव के दादा हैं। दोनों बहनों की आपस में अच्छी बनती है, यह अलग बात है कि व्यस्तता के कारण मिलने-जुलने का ज्यादा वक्त नहीं मिलता।
अदिति राव हैदरी के नाना जे रामेश्वर राव हैदराबाद की एक रियासत वानापार्थी के राजा थे। उनके परदादा सर अकबर हैदरी तत्कालीन हैदराबाद स्टेट के चीफ़ मिनिस्टर थे। जब देश आजाद हुआ तो जे रामेश्वर राव ने राजा की गद्दी छोड़ राजनीति में कदम रखा था और 1957 से 1977 तक संसद के सदस्य रहे थे। जब अदिति दो साल की थी, तभी उनके माता विद्या राव और पिता एहसान हैदरी अलग हो गए थे। अदिति अपनी मां के साथ रहती थीं।