Begin typing your search...

बैंक की नौकरी छोड़कर लिया रिस्क, 50 की उम्र में शुरू किया खुद का बिजनेस; कैसे सेल्फ-मेड बिलेनियर बनीं Falguni Nayar

Hurun 2026 रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में सेल्फ-मेड महिला अरबपतियों की संख्या 150 पहुंच गई है। भारत की राधा वेम्बु, फाल्गुनी नायर और किरण मजूमदार-शॉ ने ग्लोबल मंच पर देश का नाम रोशन किया है.

बैंक की नौकरी छोड़कर लिया रिस्क, 50 की उम्र में शुरू किया खुद का बिजनेस; कैसे सेल्फ-मेड बिलेनियर बनीं Falguni Nayar
X
( Image Source:  Instagram: falguninayar )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 30 March 2026 3:32 PM

2026 की Hurun Richest Self-Made Women in the World रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में सेल्फ मेड महिला अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड 150 हो गई है, जिनकी कुल संपत्ति $470 बिलियन (लगभग 47,000 करोड़ डॉलर से ज्यादा) पहुंच गई है. यह संख्या पिछले 10 साल में दोगुनी हो गई है, जबकि कुल संपत्ति में 52% की बढ़ोतरी हुई है.

चीन की 78 महिलाएं (52%) इस लिस्ट में सबसे आगे हैं, उसके बाद अमेरिका (40). भारत की तीन सेल्फ मेड महिला अरबपतियां ग्लोबल टॉप 50 में शामिल हैं, जो देश में वीमेन एंटरप्रेन्योरशिप के मैच्योर होते इकोसिस्टम को शो करती हैं. Hurun रिपोर्ट में इनका जिक्र करते हुए कहा गया है कि Radha Vembu, Falguni Nayar और Kiran Mazumdar-Shaw की सफलता भारत को ग्लोबल स्पॉटलाइट दिला रही है.

भारत की तीन सेल्फ-मेड वीमेन बिलेनियर्स (2026)

  • 53 साल की राधा वेम्बू( चेन्नई)- ग्लोबल रैंक 11, नेट वर्थ $6.8 बिलियन (+70%) - Zoho Corporation (सॉफ्टवेयर और बिजनेस मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म)। वह Zoho के को-फाउंडर हैं और प्राइवेट कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी रखती हैं. वह आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं.
  • 62 साल की फाल्गुनी नायर (मुंबई)- ग्लोबल रैंक 24, नेट वर्थ $4.6 बिलियन (+42%)- Nykaa (लाइफस्टाइल और ब्यूटी रिटेल)
  • 72 साल की किरण मजूमदार-शॉ (बेंगलुरु)- ग्लोबल रैंक 37, नेट वर्थ $3.4 बिलियन (+42%)- Biocon (बायोफार्मास्यूटिकल्स/दवा कंपनी).

ये तीनों हेल्थ, टेक और रिटेल जैसे वेरियस सेक्टरों से आती हैं.

फाल्गुनी नायर कौन हैं और कैसे की बिजनेसवर्ल्ड की शुरुआत?

फाल्गुनी नायर का जन्म 19 फरवरी 1963 में मुंबई हुआ. वह भारत की सेल्फ मेड बिलेनियर और 'नयका' की फाउंडर-CEO हैं. उन्होंने 50 साल की उम्र में बैंकिंग की स्थिर और सफल करियर छोड़कर एंटरप्रेन्योरशिप में कदम रखा, जो उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है. उनके शुरूआती करियर की बातें करें तो IIM अहमदाबाद से MBA (फाइनेंस) करने के बाद उन्होंने AF Ferguson & Co. और Kotak Securities में काम किया. 2001-2007 तक वे कोटक में डायरेक्टर और हेड ऑफ़ इंस्टीटूशनल इक्विटीज रहीं, फिर 2007 से 'कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग' की मैनेजिंग डायरेक्टर बनीं. कुल 20 से ज्यादा साल का फाइनेंस एक्सपीरियंस था.

नयका की शुरुआत

फाल्गुनी नायर ने 50 साल की उम्र में अपना $2 मिलियन लगाकर 'नयका' शुरू किया. उनका मकसद था भारत में महिलाओं के लिए एक ट्रस्टेड, क्यूरेटेड ब्यूटी और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन बनाना. शुरू में ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचने से शुरुआत हुई, बाद में ऑफलाइन स्टोर्स, अपना ब्रांड और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स जोड़े गए. फाल्गुनी की मेहनत रंग लाई और 'नयका' तेजी आगे बढ़ा. 2021 में इसका IPO हुआ, वैल्यूएशन $13 बिलियन के आसपास पहुंचा. IPO के बाद फाल्गुनी की नेट वर्थ $6.5 बिलियन तक पहुंच गई, और वे भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला बनीं.

अगला लेख