Begin typing your search...

IIT से पढ़ाई, फिर भाई के साथ शुरू किया बिजनेस, कौन हैं दुनिया की 11वीं सबसे अमीर महिला Radha Vembu

IIT से पढ़ाई करने के बाद राधा वेम्बू ने अपने भाई के साथ मिलकर Zoho कंपनी की शुरुआत की और उसे ग्लोबल स्तर तक पहुंचाया. आज वह दुनिया की 11वीं सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं और अपनी मेहनत से बड़ी पहचान बना चुकी हैं.

radha vembu
X

कौन है दुनिया की 11वीं सबसे अमीर महिला राधा वेम्बू

( Image Source:  x-@AmrevShashwat )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 30 March 2026 1:44 PM IST

भारत की कारोबारी दुनिया में कुछ नाम ऐसे हैं, जो बिना ज्यादा चर्चा में आए भी बड़ा असर छोड़ते हैं. राधा वेम्बू ऐसा ही एक नाम हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से न सिर्फ बड़ी संपत्ति बनाई, बल्कि टेक इंडस्ट्री में भारत को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई. Hurun की हालिया रिपोर्ट में वह दुनिया की 11वीं सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला एंटरप्रेन्योर हैं.

कौन हैं राधा वेम्बू?

राधा वेम्बू Zoho Corporation की को-फाउंडर और बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली बिजनेसवुमन हैं. वह तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में रहती हैं और काफी समय से कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं. वह ज्यादा पब्लिक में नजर नहीं आतीं, लेकिन बिजनेस की दुनिया में उनका योगदान बहुत बड़ा है. उन्हें एक सक्सेसफुल इंटरप्रेन्योर होने के साथ-साथ समाज के लिए काम करने वाली इंसान के रूप में भी पहचाना जाता है.

कितनी पढी-लिखी हैं राधा वेम्बू?

राधा वेम्बू ने IIT मद्रास से पढ़ाई पूरी की है, जिससे उन्हें टेक्नोलॉजी की अच्छी समझ मिली. वर्तमान में वह Zoho की ईमेल सर्विस में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम कर रही हैं और कंपनी के नए प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने में लीड रोल निभाती हैं.

कैसे हुई Zoho की शुरुआत?

Zoho Corporation एक सॉफ्टवेयर कंपनी है, जो बिजनेस के लिए अलग-अलग तरह के डिजिटल टूल्स बनाती है. इसकी शुरुआत बहुत कम रिसोर्सिस के साथ हुई थी और खास बात यह है कि इसे बिना किसी बाहरी निवेश के खड़ा किया गया. राधा वेम्बू ने अपने भाई श्रीधर वेम्बू के साथ मिलकर इस कंपनी को आगे बढ़ाया. आज Zoho एक बड़ा ग्लोबल ब्रांड बन चुका है और दुनिया के कई देशों में अपनी सर्विस दे रहा है.

अचीवमेंट्स

Hurun रिपोर्ट के अनुसार, राधा वेम्बू भारत की टॉप फर्स्ट-जनरेशन महिला वेल्थ क्रिएटर्स में शामिल हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब $6.8 बिलियन आंकी गई है. इसके अलावा, वह कई कैटेगरी में टॉप 10 में जगह बना चुकी हैं, जिनमें महिला उद्यमी और परोपकारी शामिल हैं.

समाजसेवा में भी आगे

राधा वेम्बू सिर्फ बिजनेस तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के लिए भी काम करती हैं. उन्होंने महिलाओं को मजबूत बनाने, गांवों के विकास और शिक्षा के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हैं. Zoho Schools जैसे प्रोजेक्ट के जरिए वह गांव के युवाओं को आगे बढ़ने और अच्छे मौके पाने में मदद कर रही हैं.

अगला लेख