Begin typing your search...

10 की चाय, 20 रुपए में कॉफी-समोसा, अब इन एयरपोर्ट पर सस्ता हुआ खाना-पीना

एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने से परेशान यात्रियों के लिए राहत की खबर है. अब ‘उड़ान यात्री कैफे’ के जरिए कुछ एयरपोर्ट्स पर महज 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में कॉफी-समोसा मिल रहा है.

man having samosa
X

अब एयरपोर्ट पर सस्ता हुआ चाय-समोसा

( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 30 March 2026 12:55 PM IST

एयरपोर्ट का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में महंगे खाने-पीने का ख्याल आता है. एक कप चाय या छोटा सा स्नैक लेने के लिए भी लोगों को जेब ढीली करनी पड़ती थी. लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. सरकार की नई पहल के तहत कुछ एयरपोर्ट्स पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू किए गए हैं.जहां यात्रियों को बेहद सस्ती दरों पर खाने-पीने की सर्विस मिल रही है.

इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है और यात्रा का अनुभव भी बेहतर हो रहा है. यहां मात्र 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा या कॉफी मिल रही है. यह कीमतें आम लोगों के बजट को ध्यान में रखकर तय की गई हैं, ताकि हर यात्री बिना झिझक कुछ खा-पी सके.

मुंबई एयरपोर्ट

इस पहल की चर्चा तब तेज हुई जब राघव चड्ढा ने मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने खुद ‘उड़ान यात्री कैफे’ में जाकर 10 रुपये की चाय पी और वहां मौजूद यात्रियों से बात की. यात्रियों ने बताया कि अब उन्हें एयरपोर्ट पर खाने-पीने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ रहे हैं और उन्हें अच्छी क्वालिटी के साथ किफायती ऑप्शन मिल रहे हैं.

जम्मू एयरपोर्ट पर भी सस्ती सुविधा

मुंबई के बाद जम्मू एयरपोर्ट पर भी इस पहल को लागू किया गया है. यहां भी यात्री 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में कॉफी या स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं. खास बात यह है कि पानी की बोतल, जो पहले काफी महंगी मिलती थी, अब सिर्फ 10 रुपये में मिल जाएंगे. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है.

जयपुर एयरपोर्ट पर भी शुरू हुआ कैफे

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी ‘उड़ान यात्री कैफे’ का उद्घाटन हो चुका है. यहां भी यात्रियों को सस्ते दामों पर चाय, कॉफी और स्नैक्स मिल रहे हैं. यह पहल धीरे-धीरे अन्य एयरपोर्ट्स पर भी लागू की जा रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिल सके.

आम यात्रियों के लिए बड़ी राहत

इस पहल का सबसे बड़ा फायदा आम यात्रियों को मिल रहा है, जो पहले एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने के कारण असहज महसूस करते थे. अब वे कम कीमत में अच्छी सर्विस और क्वालिटी का आनंद ले सकते हैं. यह कदम न सिर्फ यात्रियों के अनुभव को बेहतर बना रहा है, बल्कि एयरपोर्ट को और अधिक सुविधाजनक भी बना रहा है.

अगला लेख