Begin typing your search...

PM Kisan Yojana Installment : 22वीं किस्त का इंतजार खत्म! ₹2000 खाते में आने की तैयारी

PM Kisan 22nd Installment Update : 22वीं किस्त को लेकर सस्पेंस खत्म होने की उम्मीद, होली से पहले किसानों को राहत संभव। ₹2000 की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर, लेकिन कुछ शर्तें पूरी करना जरूरी.

PM Kisan Yojna 22nd Installment
X
( Image Source:  Sora AI )

PM Kisan 22nd Installment Update : देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो सकता है. माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही किसानों के खातों में ₹2000 की राशि ट्रांसफर कर सकती है, जिससे होली से पहले बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है. हालांकि, अंतिम पुष्टि अभी बाकी है, ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे अपनी e-KYC और बैंक डिटेल अपडेट रखें, ताकि पैसा बिना रुकावट सीधे खाते में पहुंच सके.

कब जारी होगी PM किसान की 22वीं किस्त?

फरवरी के आखिरी दिन के साथ ही किसानों की उम्मीदें चरम पर हैं. संकेत मिल रहे हैं कि सरकार जल्द ही 22वीं किस्त जारी कर सकती है. अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो यह राशि होली से पहले किसानों के खाते में पहुंच सकती है, जिससे त्योहार से पहले राहत मिल सकती है.

पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी. योजना के पैटर्न को देखें तो अगली किस्त फरवरी से मार्च के बीच आती है. आज फरवरी माह का अंतिम दिन है. तो क्या कल किसानों के खाते में पैसे आ जाएंगे. संभावना है कि पीएम इस बार ठीक होली के मौके पर पैसा ​जारी कर सकते हैं. यह उनकी ओर से किसानों के लिए होली का तोहफा जैसा होगा. ऐसे में संभावना है कि 22वीं किस्त मार्च 2026 की शुरुआत में ट्रांसफर हो सकती है. हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.

2000 मिलेंगे या ₹4000?

आमतौर पर हर किस्त में ₹2000 ही दिए जाते हैं. हालांकि, कुछ किसानों को ₹4000 मिलने की संभावना इसलिए जताई जा रही है क्योंकि उनकी पिछली किस्त तकनीकी कारणों से अटकी हुई थी. अगर वे पात्र पाए जाते हैं, तो बकाया राशि जोड़कर एक साथ भुगतान हो सकता है.

क्या है पीएम किसान योजना और क्यों अहम है यह किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक सहारा बन चुकी है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल तीन किस्तों में ₹6000 की सहायता दी जाती है. अब किसानों की नजर 22वीं किस्त पर टिकी है, जो खेती के खर्चों और घरेलू जरूरतों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.

खाते में पैसा कैसे पहुंचता है?

सरकार DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खाते में पैसा भेजती है. इसमें किसी बिचौलिए की भूमिका नहीं होती. इसलिए यह जरूरी है कि बैंक खाता एक्टिव हो, आधार से लिंक हो और सभी डिटेल्स सही दर्ज हों.

22वीं किस्त पाने के लिए कौन सी शर्तें जरूरी?

इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके नाम पर कृषि योग्य जमीन दर्ज है. परिवार में कोई आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए. साथ ही आधार और बैंक की जानकारी पूरी तरह सही और अपडेट होनी चाहिए. e-KYC पूरा होना भी अनिवार्य शर्त है.

e-KYC नहीं करने पर रुक सकती है किस्त?

जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं करवाई है, उनकी किस्त अटक सकती है. सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है. इसलिए समय रहते e-KYC पूरी करना बेहद जरूरी है, वरना भुगतान में देरी हो सकती है.

स्टेटस ऐसे चेक करें?

किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status के जरिए अपनी किस्त की स्थिति देख सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालना होता है. OTP के जरिए वेरिफिकेशन के बाद पता चल जाता है कि पैसा ट्रांसफर हुआ है या नहीं.

अगर पैसे नहीं आए तो क्या करें?

अगर खाते में पैसा नहीं पहुंचा है तो सबसे पहले बैंक और आधार की जानकारी चेक करें. e-KYC की स्थिति भी सुनिश्चित करें. समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-11-5526 पर संपर्क किया जा सकता है या ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है.

India Newsनरेंद्र मोदी
अगला लेख