Begin typing your search...

दिवाली की शॉपिंग में कम न पड़ा जाएं पैसे, अक्टूबर में सिर्फ 10 दिन खुलेंगे बैंक, देखिए पूरी हॉलिडे लिस्ट

October Bank Holidays 2025: भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने सरकारी और प्राइवेट बैंक की हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है. अगले महीने देश में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे. आप लेन-देन से जुड़े कोई भी काम नहीं कर पाएंगे, जिन्हें आपको बैंक जाकर करना होगा. अक्टूबर में दिवाली, भाई-दूज, गोबर धन पूजा, छठ पूजा के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी पड़ रही हैं.

दिवाली की शॉपिंग में कम न पड़ा जाएं पैसे, अक्टूबर में सिर्फ 10 दिन खुलेंगे बैंक, देखिए पूरी हॉलिडे लिस्ट
X
( Image Source:  canava )

October Bank Holidays 2025: तीन दिनों के बाद साल 2025 का सितंबर महीना भी खत्म हो जाएगा और अक्टूबर 2025 की शुरुआत हो जाएगी. इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने सरकारी और प्राइवेट बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है. अभी देश भर में दुर्गा पूजा मनाई जा रही है. इसके बाद करना चौथ, दिवाली, भाई-दूज समेत कई बड़े त्योहारों आने वाले है और बैंकों में ताला लटका रहेगा.

आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट में बताया गया कि अक्टूबर में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों की वजह से बैंकों में ताला लटका रहेगा. सभी को मिलाकर पूरे महीने सिर्फ 10 दिन बैंक खुलने वाले हैं. त्योहारों के दिनों में शॉपिंग और गहने खरीदने के लिए मार्केट में भारी भीड़ पहुंचती है. इसलिए अभी से ही आप पेमेंट ऑप्शन देख लें, वरना बैंक बंद होने से परेशानी हो सकती है.

अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, अगले महीने देश में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे. आप लेन-देन से जुड़े कोई भी काम नहीं कर पाएंगे, जिन्हें आपको बैंक जाकर करना होगा. 1 अक्टूबर को विजयदशमी, अयुध पूजा और दुर्गा पूजा के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इस मौके पर दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में छुट्टी रहेगी. अक्टूबर में दिवाली, भाई-दूज, गोबर धन पूजा, छठ पूजा के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी पड़ रही हैं.

देखिए अक्टूबर बैंक हॉलिडे लिस्ट

1 अक्टूबर- विजयदशमी (दशहरा), दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु आदि राज्यों में छुट्टी.

2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती पूरे भारत में बंदी बैंक बंद रहेंगे.

3 अक्टूबर- दशहरा / दुर्गा पूजा (असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल)

4 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (दशइन) (सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम में अवकाश)

5 अक्टूबर- रविवार

6 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा की वजह से ओडिशा व पश्चिम बंगाल में छुट्टी

7 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा (दिल्ली, पंजाब, ओडिशा में बैंक बंद)

10 अक्टूबर- करवा चौथ (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में अवकाश)

11 अक्टूबर- दूसरा शनिवार

12 अक्टूबर- रविवार

18 अक्टूबर- कतिप बिठू असम में छुट्टी.

19 अक्टूबर- रविवार

20 अक्टूबर- दिवाली (नरक चतुर्दशी / काली पूजा) पर महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल आदि बैंक में छुट्टी.

21 अक्टूबर- दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा (दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि में अवकाश)

22 अक्टूबर- गोवर्धन पूजा (गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान)

23 अक्टूबर- भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती (उत्तर प्रदेश, मणिपुर, बिहार में अवकाश)

25 अक्टूबर- चौथा शनिवार

26 अक्टूबर - रविवार

27 अक्टूबर- छठ पूजा (शाम की पूजा) बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

28 अक्टूबर- छठ पूजा (सुबह की पूजा)

31 अक्टूबर- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर गुजरात में अवकाश रहेगा.

काम की खबर
अगला लेख