Begin typing your search...
कर्ज का Stress मिटाएं! इन आसान तरीकों से पा सकते हैं EMI के बोझ से छुटकारा
How to reduce EMI : घर या कार के EMI से होने वाले तनाव को कम करना अब आसान है. स्मार्ट बजट, उच्च ब्याज वाले लोन की प्राथमिकता और आय बढ़ाने के उपाय से आप वित्तीय राहत पा सकते हैं.
( Image Source:
Sora AI )
How to reduce EMI : आज के दौर में घर का लोन हो, कार का EMI हो या क्रेडिट कार्ड का बिल - कई लोग हर महीने अपनी सैलरी आते ही यही सोचते हैं कि ज़्यादातर पैसे EMI में ही चले जाएंगे. फिर हाथ में बचा पैसा ही महीनेभर का खर्च चलाता है. धीरे-धीरे यह स्थिति तनाव और चिंता का कारण बन जाती है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस वित्तीय दबाव को साधारण लेकिन असरदार तरीके से कम किया जा सकता है? कुछ स्मार्ट कदम उठाकर आप EMI के इस बोझ से आसानी से राहत पा सकते हैं.
EMI ज्यादा होने से हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ता है?
क्या आप जानते हैं कि ज्यादा EMI सिर्फ पैसों की समस्या नहीं है? यह मानसिक शांति और जीवन की गुणवत्ता पर भी असर डालती है.
- हर महीने ब्याज और डेट की चिंता
- रोजमर्रा के खर्चों में कटौती
- भविष्य को लेकर डर और तनाव
कई लोग दबाव में और लोन लेने लगते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है.
EMI का बोझ कम करने के आसान तरीके क्या हैं?
- नया लोन लेने से पहले रुकें : अगर पहले से ही कई EMI चल रही हैं, तो नया लोन लेने से थोड़ी देर रुकना ही समझदारी है.
- हाई-इंटरेस्ट लोन या क्रेडिट कार्ड को प्राथमिकता दें : यदि आपके पास बचत है, तो सबसे पहले उच्च ब्याज वाले कर्ज का भुगतान करें. इससे EMI कम होगी और कुल ब्याज भी घटेगा. उदाहरण के लिए अगर आपका क्रेडिट कार्ड बिल 10,000 रुपये तो और आप उसकी एक साल की ईएमआई कराते हैं तो यह 2000 रुपये प्रति माह बैठेगी. यानी 10000 के बिल पर 2000 रुपये ब्याज. इसमें पार्ट पेमेंट करने से 6 महीनों का ब्याज बचाया जा सकता है.
- रोजमर्रा के खर्चों को देखें और कंट्रोल करें : छोटे खर्च मिलकर भारी बोझ बन सकते हैं. हर दिन का खर्च नोट करें, अनावश्यक खर्च खटाएं और खाने-पीने, आउटिंग या ऑनलाइन शॉपिंग पर नजर रखें.
- कमाई बढ़ाने के विकल्प अपनाएं : EMI कम करना ही समाधान नहीं है; आय बढ़ाना भी जरूरी है. इसके लिए स्किल अपग्रेड करें, फ्रीलांस या पार्ट-टाइम काम करें और साइड इनकम के विकल्प तलाशें.
- बजट योजना बनाएं और समय-समय पर सुधारें : हर महीने की शुरुआत में खर्च और बचत का प्लान बनाएं. जरूरत और इच्छा के खर्च अलग रखें, बचत को पहले स्थान दें और महीने के अंत में खर्चों को रिव्यू करें.
EMI संतुलित रखने के फायदे क्या हैं?
- मानसिक तनाव कम होता है
- बचत और इमरजेंसी फंड के लिए जगह बनती है
- नई वित्तीय जिम्मेदारियों को आसानी से संभाला जा सकता है
- जीवन की गुणवत्ता बेहतर रहती है
याद रखें, हर लोन आपकी जिंदगी आसान बनाने के लिए होना चाहिए, मुश्किल बढ़ाने के लिए नहीं.





