Begin typing your search...

पिता को नहीं पसंद था लड़की का यूट्यूब चैनल चलाना, बेटी ने झगड़े में धारदार हथियार से किया वार, फिर खुद कबूला जुर्म

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पिता और बेटी के बीच यूट्यूब चैनल को लेकर चल रहा विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया. झगड़े के दौरान गुस्से में बेटी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और बाद में खुद ही अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी.

Korba news
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 12 Feb 2026 5:18 PM IST

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया. सालों से चल रहा पारिवारिक तनाव आखिरकार उस मोड़ पर पहुंच गया, जहां रिश्तों की दरार ने एक जान ले ली. गांव के लोग अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे कि घर की चारदीवारी के भीतर पनपा विवाद इतनी भयावह परिणति तक पहुंच सकता है.

बताया जा रहा है कि पिता को बेटी का यूट्यूब चैनल चलाना और सोशल मीडिया पर उसका एक्टिव रहना बिल्कुल पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद बने हुए थे, जो समय-समय पर झगड़े का रूप ले लेते थे. जहां हालिया विवाद के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में बेटी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और पिता की मौत हो गई.

पिता से अलग रहता था परिवार

बताया जाता है कि परिवार कई सालों से बिखरा हुआ था. पत्नी और बेटियां अलग रह रही थीं, जबकि पिता गांव के घर में अकेले रहते थे. इतना ही नहीं, जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था. रिश्तेदारों का कहना है कि आपसी मनमुटाव और झगड़ों ने साथ रहने की गुंजाइश कम कर दी थी. बेटियों में से दो नौकरी करती थीं और एक पढ़ाई करती थी. बड़ी बेटी यूट्यूब चैनल चलाती थी और अपने विचारों को लेकर पहचान बनाने की कोशिश कर रही थी.

पिता को नहीं पसंद था यूट्यूब चलाना

जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पिता को बेटी का सोशल मीडिया पर अधिक समय देना पसंद नहीं था. इस बात को लेकर घर में पहले भी कहासुनी होती रहती थी. परिवार जब हाल ही में जमीन से जुड़े काम के सिलसिले में गांव पहुंचा, तो पुरानी खटास फिर सामने आ गई.

हंसिया से कर दिए पिता के दो हिस्से

मंगलवार की रात देर तक काम के दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. उसने एक हंसिया उठाया और उसके जबड़े, गर्दन और शरीर के दूसरे हिस्सों पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस की कार्रवाई

इतना ही नहीं, पिता की हत्या करने के बाद बेटी ने खुद यह बात अपने रिश्तेदारों को बताई, जिसके बाद मृतक के भाई ने पुलिस को खबर दी और फिर बेटी को हिरासत में ले लिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और आगे की जांच जारी है.

crime
अगला लेख