Begin typing your search...

ट्रैवल, एजुकेशन और कंटेंट क्रिएशन से लेकर अफॉर्डेबल फैशन तक, बजट 2026 से Gen Z की झोली में क्या-क्या आया?

केंद्र सरकार ने 2026-27 का बजट पेश कर दिया है. ये बजट कुछ हद तक Gen Z को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें घूमना, पढ़ाई करना, फैशन और कंटेंट क्रिएशन पसंद है. बजट में कई चीजों को सस्ता किया गया है. इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे, बल्कि नए मौके भी खुलेंगे.

ट्रैवल, एजुकेशन और कंटेंट क्रिएशन से लेकर अफॉर्डेबल फैशन तक, बजट 2026 से Gen Z की झोली में क्या-क्या आया?
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 1 Feb 2026 2:22 PM IST

बजट 2026-27 पेश हो चुका है, और इस बार सरकार ने युवाओं, खासकर Gen Z की जरूरतों पर खास ध्यान दिया है. ट्रैवल को किफायती बनाने से लेकर विदेश में पढ़ाई पर टैक्स राहत, और कंटेंट क्रिएशन जैसे नए करियर ऑप्शन को बढ़ावा देने तक, कई ऐसे फैसले लिए गए हैं, जो सीधे इस पीढ़ी के सपनों और लाइफस्टाइल से जुड़े हैं.

सिर्फ करियर ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी भी आसान बनाने की कोशिश की गई है. फैशन और लेदर प्रोडक्ट्स के सस्ते होने से स्टाइल मेंटेन करना अब महंगा नहीं रहेगा. कुल मिलाकर, यह बजट Gen Z के लिए अवसर, बचत और नई संभावनाओं का पैकेज बनकर सामने आया है. आइए जानें, इन बदलावों से Gen Z को कैसे फायदा होगा.

विदेश यात्रा सस्ती से क्या फायदा?

बजट में विदेशी टूर पैकेज पर TCS रेट घटा दिया गया है. साथ ही, विदेश में पढ़ाई के लिए लोन पर TCS 5% से कम होकर 2% रह गया. Gen Z को इससे क्या फायदा? युवा अब कम खर्च में यूरोप, अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया घूम सकेंगे. इंस्टाग्राम रील्स बनाने वालों के लिए ये बोनस है. सस्ते ट्रिप पर क्वालिटी कंटेंट बनाकर फॉलोअर्स बढ़ा सकते हैं.

विदेश में पढ़ाई का सपना हुआ आसान

पढ़ाई के मामले में, विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना सस्ता हो गया. IT, AI या फिल्म मेकिंग जैसे कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स अब लोन पर कम टैक्स देकर सपने पूरे कर सकेंगे. इससे जॉब के बेहतर चांस मिलेंगे और करियर मजबूत बनेगा. कुल मिलाकर, घूमने-फिरने और पढ़ाई का खर्च 20-30% तक कम हो सकता है.

कंटेंट क्रिएशन का नया जमाना

बजट ने कंटेंट क्रिएशन, गेमिंग, एनिमेशन और AI को बड़ा बूस्ट दिया.15,000 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कंटेंट क्रिएटर लैब बनेंगी.गेमिंग सेक्टर में 10 लाख नौकरियां पैदा होंगी.स्किल ट्रेनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर है.

कैसे Gen Z के फायदेमंद

Gen Z के लिए ये गेम-चेंजर है. जो यूट्यूब, इंस्टा या टिकटॉक पर वीडियो बनाते हैं, उन्हें प्रोफेशनल टूल्स और ट्रेनिंग मुफ्त मिलेगी. स्कूल-कॉलेज में लैब से ग्राफिक्स डिजाइन, वीडियो एडिटिंग सीखकर फ्रीलांसिंग शुरू कर सकेंगे. गेमिंग पसंद करने वाले डेवलपर बन सकते हैं. इससे घर बैठे कमाई का रास्ता खुलेगा. लाखों युवा इंटरप्रेन्योर बनेंगे. बजट मानता है कि क्रिएटर इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है, जो Gen Z की ताकत है.

अफॉर्डबेल फैशन से Gen Z को क्या मिलेगा?

चमड़े के जूते, बैग और प्रोडक्ट्स सस्ते हो गए. कपड़ों की कीमतें भी घटी हैं. इससे Gen Z को डायरेक्ट फायदा है. ट्रेंडी स्नीकर्स, हैंडबैग या पार्टी वियर अब कम दाम पर मिलेंगे. स्ट्रीट फैशन या आउटफिट रील्स बनाने वालों को सस्ते में स्टाइलिंग हो सकेगी. छोटे बिजनेस भी मजबूत होंगे, जिससे लोकल ब्रांड्स से किफायती ऑप्शन बढ़ेंगे. रोजमर्रा के कपड़े सस्ते होने से पॉकेट मनी बच जाएगी, जो ट्रिप या गैजेट्स पर खर्च कर सकेंगे. ये बदलाव घरेलू लेदर इंडस्ट्री को बूस्ट देकर लाखों जॉब्स पैदा करेगा.

Gen Z के सपनों को पंख

बजट 2026 ने Gen Z को सस्ती यात्रा, पढ़ाई, फैशन और क्रिएटिव स्किल्स दिए हैं. ये न सिर्फ खर्च घटाएगा, बल्कि नई स्किल्स और कमाई के रास्ते खोलेगा. युवा अब बिना टेंशन के दुनिया घूमेंगे, कंटेंट बनाएंगे और स्टाइलिश रहेंगे.सरकार का ये कदम क्रिएटर इकोनॉमी को चमकाएगा.

बजट 2026
अगला लेख