मैं 17 साल की बच्ची थी, उनके लिए एक परफेक्ट शिकार! Epstein पीड़िता Teala Davies की कहानी

Teala Davies ने अदालत कहा था कि उसे कैसे 17 वर्ष की उम्र में उन्हें Jeffrey Epstein के नेटवर्क में बहकाकर शामिल किया गया. उनकी गवाही ने नाबालिगों की भर्ती के Network को उजागर कर पूरी दुनिया को चौंका दिया.;

( Image Source:  @CensoredHumans )
By :  धीरेंद्र कुमार मिश्रा
Updated On : 10 Feb 2026 12:53 PM IST

Teala Davies Court Statement : यह बात करीब 24 साल पहले की है. अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में धूप, समुद्र और अमीरों की आलीशान बस्तियां सत्ता और पैसे की पावर के बीच चकाचौंध थी, लेकिन इन्हीं चमकदार दीवारों के पीछे एक ऐसा सच छिपा था, जिसने दुनिया को हिला दिया. वो कहानी किसी और की नहीं, बल्कि टीला डेविस (Teala Davies) की थी.

उस समय टीला डेविस 17 साल की थी. वह अकेली और मजबूर. उसकी जिंदगी घूटन भरी थी. वहीं, से टीला की जिंदगी एक ऐसे मोड़ प आ खड़ी हुई, जिसने उसकी जिंदगी को नर्क बनाकर रख दिया. कहानी यह है कि उस समय उनकी जिंदगी में एक ऑफर आया. वो ऑफर किसी और की नहीं, बल्कि जेफरी एपस्टीन की थी. टीला डेविस को लगा कि उसकी जिंदगी अब सही राह पर चल निकलेगी, पर उसे क्या पता कि वो रसूख वालों का ऐसा जाल या मंडी थी, जहां नाबालिग लड़कियों की मंडी गुलजार होती थी. जबकि कैमरा किशोरी टीला सपनों से भरी और भविष्य की दहलीज पर खड़ी थी.

Teala को एक जान-पहचान के जरिए बताया गया, “एक आसान काम है… मसाज देना है… और बदले में अच्छी रकम मिलेगी.” देखने और सुनने में यह एक साधारण प्रस्ताव था, लेकिन यही इस नेटवर्क का पहला कदम था. उस वक्त शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है.

टीला एपस्टीन की ओर से मिले प्रस्ताव के मुताबिक मसाज देने के काम को लेकर उसकी आलीशान दरवाजे तक पहुंची. वह एक विशाल हवेली के बाहर रुकती है. दरअसल, Teala पहली बार Jeffrey Epstein के Palm Beach स्थित घर पहुंचती हैं. आलीशान कमरा। भारी सन्नाटा. उनकी बाद की गवाही के मुताबिक, 'मसाज' के नाम पर धीरे-धीरे सीमाएं पार की गईं. यह अचानक हमला नहीं था. यह धीरे-धीरे भरोसा तोड़ने की प्रक्रिया थी. एक किशोरी यानी टीला डविस, एक ताकतवर आदमी, और एक कमरा जहां शक्ति का संतुलन पूरी तरह से एपस्टीन की ओर झुका हुआ था.

उसने मेरी कमजोरी का फायदा उठाया, शोषण किया

बतौर Teala, इस काम के लिए बार-बार बुलाया गया, और फिर. इस नेटवर्क में किशोर लड़कियों से कहा जाता था कि वे और लड़कियां लेकर आएं. पैसे का लालच दिया जाता था. उन पर दबाव बनाया जाता था. उन्हें भ्रम में रखा जात था. यह सिर्फ एपस्टीन का निजी अपराध नहीं था, बल्कि यह एक संगठित तंत्र हिस्सा था. "मैं उनके लिए एक परफेक्ट शिकार थी! क्योंकि मैं अकेली थी और मुझे मदद की जरूरत थी! Jeffrey Epstein ने मेरा फायदा उठाया! उसने मुझे एक कमजोर और दुर्बल स्थिति में डाल दिया और मेरा शोषण किया."

सच बता भी देती तो क्या कोई विश्वास करता?

इन सबसे अनजान, टीला डेविस वहां काम करती रहीं. सब कुछ जानते हुए Teala चुप रहीं. ऐसा इसलिए कि वह डरी हुई थी, क्योंकि सामने वाला बेहद रसूखदार था. वह शर्म के मारे चुप थी, क्योंकि समाज अक्सर सवाल पीड़िता से पूछता है. एक असमंजस यह भी अगर मैं किसी को सच बता भी दूं तो क्या कोई कोई विश्वास करेगा? अश्लील साजिश से जो शरीर और दिमाग को ट्रॉमा की हद तक पहुंचा देती है, अक्सर वो शोर नहीं करता. वह दिलो-दिमाग के भीतर चुपचाप जगह बना लेता है.

टीला डेविस ने अदालत में इस मामले में गवाही के समय कहा था, 'एपस्टीन को कभी अजेय समझा जाता था. उस समय वह 17 साल की यानी नाबालिग थी. कोई सहारा नहीं था. अदालत में दिया गया टीला का बयान सिर्फ व्यक्तिगत बयान नहीं थी. वह उस पैटर्न की पुष्टि थी, जिसे कई और महिलाओं ने भी दोहराया.

लेकिन Jeffrey Epstein की गिरफ्तारी और बाद में जेल में मौत ने कई सवाल अधूरे छोड़ दिए. इस बीच Teala जैसी महिलाओं की गवाही ने एक बात साफ कर दी, ताकत और पैसा हमेशा सच को दबा नहीं सकते. सही मायने में टीला डेविस की कहानी दर्द की है, लेकिन उससे ज्यादा उनकी साहस की भी है कि उन्होंने देर से ही सही, हिम्मत जुटाई और अदालत का दरवाजा खटखटाकर एपस्टीन और उससे जुड़े लोगों के अश्लील नेटवर्क का पर्दाफाश कर पूरी दुनिया को चौंका दिया.

टीला के मामले को लेकर अगर यह कहा जाए कि, “कभी-कभी, सबसे बड़ी ताकत वह होती है जब कोई अपनी चुप्पी तोड़ता है.”

क्या है टीला डेविस का मामला?

Teala Davies का नाम 2019 में संघीय अभियोजन के दौरान उस समय सामने आया, जब Jeffrey Epstein को न्यूयॉर्क में सेक्स ट्रैफिकिंग से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार किया गया. अमेरिकी अभियोजकों के अनुसार Epstein ने 2002 से 2005 के बीच फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क में नाबालिग लड़कियों को कथित तौर पर यौन शोषण के लिए भर्ती किया. Palm Beach स्थित घर को आरोपों में प्रमुख स्थान के रूप में चिन्हित किया गया. इस मामले में Davies उन महिलाओं में शामिल थीं जिन्होंने पीड़िता के रूप में अदालत में बयान दिया.

उम्र और पहली मुलाकात: कोर्ट में क्या कहा?

पीड़िता टीला डेविस के अनुसार Teala Davies लगभग 17 वर्ष की थीं जब वह Epstein के संपर्क में आईं. उन्होंने बताया कि उन्हें “मसाज” के काम के नाम पर बुलाया गया. अभियोजन पक्ष के दस्तावेजों में यह पैटर्न कई पीड़िताओं के मामलों में समान बताया गया - किशोर लड़कियों को पैसों का लालच देकर निजी आवास पर बुला जाता था. एपस्टीन दस्तावेज में यह भी दर्ज है कि उस समय वह कानूनी रूप से नाबालिग थीं, जिससे सहमति (consent) का प्रश्न कानूनन अमान्य हो जाता है.

2008 का विवादित प्ली डील

Epstein को 2008 में फ्लोरिडा में एक राज्य स्तरीय मामले में हल्की सजा और विवादित प्ली डील मिली थी. उस समझौते की आलोचना बाद में इसलिए हुई क्योंकि कई पीड़िताओं को इसकी जानकारी समय पर नहीं दी गई. Davies ने बाद में कहा कि उस समय न्याय की प्रक्रिया ने उन्हें संतोष नहीं दिया.

2019 गिरफ्तारी और पीड़िता बयान

2019 में न्यूयॉर्क में एपस्टीन की गिरफ्तारी के बाद, अदालत में कई पीड़िताओं ने बयान दिए. Davies ने अदालत में कहा कि उन्हें इस नेटवर्क का हिस्सा बनने के लिए बहकाया गया. उन्होंने अपने बयान में यह भी उल्लेख किया कि इस अनुभव का उनके जीवन पर दीर्घकालिक मानसिक प्रभाव पड़ा.

टीला की गवाही अहम क्यों?

Teala Davies की गवाही का महत्व दो स्तरों पर देखा जाता है. यह संघीय अभियोजन द्वारा प्रस्तुत पैटर्न को पुष्ट करती है. यह उस तंत्र को उजागर करती है, जिसमें नाबालिगों को व्यवस्थित रूप से भर्ती किया जाता था. उनका बयान उन कई पीड़िताओं में शामिल था, जिनकी गवाही ने Epstein नेटवर्क की संरचना को सार्वजनिक विमर्श में स्पष्ट किया.

Similar News