Epstein Files से डोनाल्ड ट्रंप का प्राइवेट वीडियो लीक, सोशल पर मचा हल्ला; जानें वायरल दावे की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक प्राइवेट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसको Epstein Files से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बताया जा रहा है.;

Epstein Files Donald Trump

(Image Source:  Instagram/epstein.files_data )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स को लेकर इन दिनों दुनियाभर में जबरदस्त हलचल मची हुई है. हर दिन नए नाम और नए दावों के साथ सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जोड़कर एपस्टीन वीडियो बताया जा रहा है. इस कथित वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया और लोग इसकी सच्चाई जानने में जुट गए.

वायरल क्लिप में एक शख्स अलग-अलग महिलाओं के साथ नजदीकी पलों में नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो एपस्टीन से जुड़ा है और इसमें दिखाई देने वाला व्यक्ति डोनाल्ड ट्रंप हैं. वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं.

क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

पहली नजर में देखने पर यह वीडियो किसी सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग जैसा प्रतीत होता है. क्लिप में एक व्यक्ति को एक के बाद एक महिलाओं के साथ लिपलोक करते हुए दिखाया गया है. इसी आधार पर सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे एपस्टीन से जोड़ते हुए डोनाल्ड ट्रंप का निजी वीडियो बताना शुरू कर दिया. हालांकि, जब इस वायरल वीडियो की गहराई से जांच की गई तो कहानी कुछ और ही निकली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल हो रहा यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है. जांच में सामने आया कि यह वीडियो मॉर्फ्ड और डिजिटल रूप से तैयार किया गया है.

क्या एपस्टीन फाइल्स में ट्रंप के नाम की सच्चाई?

यह सच है कि एपस्टीन फाइल्स में डोनाल्ड ट्रंप का नाम कई बार दर्ज है और इसे लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. कुछ पुरानी तस्वीरों और वीडियो ने विवाद को और हवा दी है. हालांकि वायरल हो रहा यह कथित प्राइवेट वीडियो एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा नहीं है. दूसरी सोशल मीडिया पर इस तरह के कई और वीडियो रोजाना सामने निकलकर आ रहे हैं.

अभी तक एपस्टीन फाइल्स में अलग-अलग देशों की कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने निकलकर आ चुके हैं. इसके अलावा अब एपस्टीन फाइल्स की पीड़िताएं भी खुलकर कैमरे के सामने बोल रही है. आए दिन किसी न किसी पीड़िता का बयान सामने आता रहता है. जिनकी दर्द भरी कहानी सुनकर हर कोई हैरान है.

Similar News