F-35 से लेकर F-15E तक US जेट गिराने का दावा, पायलट को लेकर सस्पेंस! Hormuz पर अल्टीमेटम, मिडिल ईस्ट में ‘महाभारत’ जैसे हालात

मिडिल ईस्ट में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है, जहां ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी F-35 और F-15 जैसे फाइटर जेट्स को मार गिराया है. साथ ही, एक अमेरिकी पायलट के इजेक्ट होने की खबर ने सस्पेंस और बढ़ा दिया है.

( Image Source:  @pushprajyadav97-X )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 3 April 2026 7:42 PM IST

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है. Iran और United States के बीच टकराव अब सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं रहा. बल्कि आसमान से लेकर समुद्र तक इसका असर दिखने लगा है. ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का अत्याधुनिक F-35 Lightning II फाइटर जेट मार गिराया है. हालांकि पायलट को पकड़ने की खबरों से इनकार किया गया है. लेकिन इसी बीच अलग-अलग रिपोर्ट्स ने पूरे मामले को और भी रहस्यमयी बना दिया है. क्या पायलट जिंदा है? क्या वह ईरान के कब्जे में है? या कहानी कुछ और है? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं..

क्या सच में ईरान ने F-35 गिराया?

ईरानी मीडिया का दावा है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी F-35 को निशाना बनाकर गिरा दिया. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि पायलट के बचने की संभावना कम है. हालांकि, इससे पहले भी ईरान कई बार ऐसे दावे कर चुका है, जिन्हें अमेरिका खारिज करता रहा है. अभी तक इस नए दावे पर अमेरिका की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है.

पायलट को लेकर क्यों बना हुआ है सस्पेंस?

शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि पायलट ने क्रैश से पहले इजेक्ट कर लिया और ईरान की जमीन पर उतरा. यहां तक कि स्थानीय चैनलों पर यह घोषणा भी की गई. 'अगर आप दुश्मन के पायलट या पायलटों को पकड़कर उन्हें ज़िंदा पुलिस या सेना के हवाले करते हैं, तो आपको एक मूल्यवान इनाम दिया जाएगा. लेकिन बाद में ईरान ने पायलट को हिरासत में लेने की खबरों से इनकार कर दिया. इससे यह मामला और उलझ गया है.

अमेरिका ने कैसे शुरू किया सर्च ऑपरेशन?

अपने पायलट की तलाश में अमेरिकी सेना ने ईरान के कोहगिलुयेह और बोयेर-अहमद इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. इस मिशन में Sikorsky UH-60 Black Hawk हेलिकॉप्टर और Lockheed C-130 Hercules विमान लगाए गए. हालांकि इस ऑपरेशन की सफलता या असफलता को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ईरान ने अमेरिका-इजराइल को क्या खुली धमकी दी?

ईरानी सेना के प्रवक्ता Ebrahim Zolfaghari ने साफ कहा कि 'अगर हमारे पुल, बिजली घर या ऊर्जा ढांचे को छुआ, तो हम मिडिल ईस्ट में आपके पूरे ठिकाने खत्म कर देंगे.' यह बयान साफ संकेत देता है कि अगर हालात और बिगड़े, तो जंग पूरे क्षेत्र में फैल सकती है.

होर्मुज स्ट्रेट पर क्यों मचा है हड़कंप?

Strait of Hormuz दुनिया की सबसे अहम तेल सप्लाई लाइन है. ईरान द्वारा इसे बंद किए जाने से ग्लोबल मार्केट में हलचल मच गई है. ब्रिटेन की पहल पर 60 से ज्यादा देशों की बैठक हुई, जिसमें Vikram Misri ने कहा कि इस संकट में अब तक केवल भारत के नागरिकों की मौत हुई है.

ट्रम्प का 'होर्मुज प्लान' क्या है?

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया कि 'थोड़ा और समय मिले तो हम आसानी से होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोल सकते हैं, तेल पर कब्जा कर सकते हैं और बड़ी दौलत कमा सकते हैं.' ट्रम्प के इस बयान से साफ है कि अमेरिका इस रणनीतिक रास्ते को किसी भी कीमत पर खोलना चाहता है.

क्या जंग और बढ़ेगी या मिलेगा समाधान?

करीब 5 हफ्तों से जारी इस टकराव में अभी तक कोई कूटनीतिक हल नजर नहीं आ रहा. एक तरफ मिसाइल और एयरस्ट्राइक जारी हैं, तो दूसरी तरफ बयानबाजी भी तेज हो गई है. मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव अब सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक संकट का रूप ले चुका है. जहां हर नया दावा और हर नई कार्रवाई दुनिया की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर असर डाल सकती है.

Similar News